झांझरवाडा ,धामनिया के औद्योगिक क्षैत्र का अभिन्यास स्वीकृत
नीमच 29 अप्रेैल 2013,उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश नीमच श्रीमती परमजीत कलसी ने बताया कि 23 अप्रैल 2013 को दशपुर एक्सप्रेस नीमच में प्रकाशित समाचार में प्रबंध संचालक औद्योगिक केन्द्र विकास निगम उज्जैन द्वारा भ्रामक कथन दिए गए हैं, कि टाउन एंव कन्ट्र्ी प्लानिंग को नक्शा स्वीकृति के लिए भेजा है। स्वीकृति मिलते ही कार्यवाही की जाएगी। जबकि वास्तविक स्थिति यह है,कि ग्राम झांझरवाडा की 51.03 हेक्टर एंव ग्राम धामनिया की 34.930 हेक्टर कुल 85.96 हेक्टर भूमि का औद्योगिक क्षैत्र का अभिन्यास उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय द्वारा 10 अक्टूम्बर 2012 द्वारा स्वीकृत किया गया है। अभिन्यास स्वीकृति के छह माह पश्चात् प्रंबध संचालक ए.के.वी.एन के उक्त कथन से प्रकाशित समाचार से विभाग की छवि धूमिल हुई है।
नीमच में मुख्यमंत्री कन्यादान सामुहिक विवाह समारोह 13 मई को
- पंचायतों एंव नगरीय निकायों द्वारा आवेदन आमंत्रित
नीमच 29 अप्रेैल 2013,मुख्यमंत्री कन्यादान योजना तहत सामुहिक विवाह सम्मेलन का आयेाजन 13 मई 2013 को अक्षय तृतीया पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 नीमच में किया जा रहा है। इसमें जावद क्षैत्रान्तर्गत कम से कम 100 जोडो का विवाह कराए जाने का लक्ष्य सौंपा गया है। जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अरविन्द्र डमोर ने क्षैत्र के सभी सरपंच, सचिव को निर्देश दिए है,कि वे अपने क्षैत्र की ग्राम पंचायत से दो-दो जोडो का अनिवार्य रूप से चयन कर उनकी निवासी होकर लडकी की उम्र 18 वर्ष एंव लडके उम्र 21 वर्ष हो । आयु सत्यापन हेतु आवश्यक प्रमाण पत्रों तथा जन्म प्रमाण पत्र अंक सूची, मतदाता परिचय पत्र,राशनकार्ड, मेडिकल प्रमाण पत्र शासन द्वारा प्रदत्त अन्य कोई वैधानिक प्रमाण पत्र जिसके आधार पर आयु की प्रमाणिकता सिद्ध होती है, को मान्य किया जाएगा। आवेदक विधवा, परित्यक्ता की श्रेणी में होने पर पति की मृत्यु प्रमाण पत्र समक्ष न्यायालय का तलाक का आदेश,नगर पालिका,नगर पंचायत एंव ग्राम पंचायत का प्रमाणिकरण आदि का परीक्षण कर आवेदन पत्र में दर्ज प्रमाण पत्र संलग्न किये जाये। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 5 मई 2013 तक अनिवार्य रूप फार्म तैयार कर जनपद कार्यालय में जमा करें। निर्धारित अवधि के पश्चात प्राप्त आवेदन पर कोई विचार नही किया जाएगा। नगर पंचायत के आवेदन नगर पंचायत मुख्यालय पर एंव ग्रामीण क्षैत्र के आवेदन जनपद पंचायत जावद में जमा किए जायेगें। परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण श्री एस कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत विवाह हेतु शहरी क्षैत्रों के आवेदक संबंधित नगरपालिका, नगर पंचायत में 8 मई 2013 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
तीनों विधान सभा क्षैत्रों में बेसलाईन सर्वे के लिए प्रगणक एंव पर्यवेक्षक नियुक्त
नीमच 29 अप्रेैल 2013,बेसलाईन सर्वेक्षण आम चुनाव 2013 प्रदेश के मतदाताओं के ज्ञान,दुष्टिकोण व्यवहार और विश्वास को जानने के लिए आधारभूत सर्वेक्षण का क्षैत्रीय कार्य एक से 7 मई 2013 के मध्य सम्पन्न किया जाएगा।इसके लिए मतदानकेन्द्र के लिए,प्रगणक एंव पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए है।विधानसभा क्षैत्र नीमच में वरिष्ठ अध्यापक श्री अक्षयसिंह बावल को प्रगणक सहायक शिक्षक श्री मोहम्मद सिद्दीक को मतदानकेन्द्र 11 बिसलवासखुर्द,श्री जयसेनी को शा.प्रा.वि.नयाबाजार कक्ष क्रमांक 5 नीमच,श्री निलेश नागदा को मतदानकेन्द्र 47 शा.बा.मा.वि क्रं.-1 इन्दिराबाल मंदिर का पूर्वभाग,श्री गुलाबचन्द्रखरे को मतदानकेन्द्र क्रं. 67,नीमच केन्ट मसीही मा.वि.पश्चिम भाग नीमच,श्री ए.पी.जोशी को मतदान 93, कृषि उपजमण्डी सभाकक्ष नीमच,श्री चंद्रप्रकाश चैहान सहायक शिक्षक को मतदानकेन्द्र क्रं. 127 शा.प्रा.शाला थडोली,श्री मुस्तबाजखाॅन सहायक शिक्षक को मतदानकेन्द्र क्रं. 149 सावन शा.प्रा.शा भवन दक्षिणभाग,श्री शिवसिंह राठौर सहायक शिक्षक को मतदानकेन्द्र क्रं.192 राबडिया,श्री राधेश्याम गुर्जर को मतदान केन्द्र क्रं. 210 जीरन शा.क.उ.मा.वि.भवन उत्तरभाग,श्री पप्पुमाल सहायक अध्यापक को मतदानकेन्द्र क्रं. 231 शा.मा.वि भवन कुचडोद के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसी तरह मनासा विधानसभा क्षैत्र के लिए डा.राजेश पाटीदार को प्रगणक नियुक्त किया गया है।सचिव श्री श्यामलाल नागदा को मतदानकेन्द्र क्रं. 15 नया मालाहेडा,श्री शिमांशुशर्मा को मतदानकेन्द्र क्रं. 53 रामनाथ मारू सरस्वती शिशुमंदिर मनासा,श्री ललीतभट मतदानकेन्द्र क्र्रं. 61 मनासा जनपद सभाकक्ष,दीपमाला चैधरी को मतदानकेन्द्र क्रं. 66 मनासा क.उ.मा.वि भवन,श्री प्रवीणकुमार को मतदानकेन्द्र क्रं.94 मुकमपुरा शा.प्रा.शा.भवन, श्री विनोदरावत को मतदानकेन्द्र क्रं. 105 राजपुरा शा.प्रा.शा.भवन,सपनाबैरागी को मतदानकेन्द्र क्रं. 156 शा.उ.मा.वि.मध्यभाग कुकडेश्वर,श्री प्रभुलाल धाकड को मतदानकेन्द्र क्रं. 170 भगलबुजुर्ग प्रा.शा.भवन,श्री लीलाकृष्णसौंलकी को मतदानकेन्द्र क्र्रं.194,रामपुरा शा.प्रा.भवन कमरानम्बर एक सिंघाडागली,श्री नाहरसिंह चन्देल को मतदानकेन्द्र क्रं.201 आदर्श पोरवाल विद्यालय बांडादेवरा रामपुरा, के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जावद विधानसभा क्षैत्र के लिए श्री मुकेशजैन प्राचार्य शा.बा.उ.मा.वि.जावद को प्रगणक नियुक्त किया गया है।श्री सोनूतिवारी को मतदानकेन्द्र क्रं.11 सिगोंली शा.क.मा.वि.पश्चिम भाग,श्री दिलीपकुमार जोशी को मतदानकेन्द्र क्रं. 36 कौज्या शा.प्र.शा.भवन, श्री भरतभाटी को मतदानकेन्द्र क्रं.62 रविन्द्र वाचनालय रतनगढ,श्री बंशीलाल छपरिबंद को मतदानकेन्द्र क्रं. 72 पंचायतभवन श्रीपुरा,श्री घनश्यामसेन को मतदानकेन्द्र क्रं. 82 शा.बा.प्रा.शा.भवन उत्तरभाग का कमरा डीकेन,श्री प्रहलाराठौर को मतदानकेन्द्र क्र्र.ं113 बावलनई शा.मा.वि.शा.भवन पूर्वभाग,श्री हरिश छुवारिया को मतदानकेन्द्र क्रं.135 खोर शा.प्रा.वि.दक्षिणभाग,श्री पंकजदास को मतदानकेन्द्र क्रं.155 जावद शा.बा.उ.मा.वि.पूर्व भाग,श्री दूर्गेश जायसवार को मतदानकेन्द्र क्रं.161 बोहरास्कूल जावद पूर्वभाग का कमरा, श्री महेश सिसोदिया को मतदान केन्द्र क्रमांक 175 सरवानिया महाराज शा.मा.शा.भवन को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
ल¨क सेवा गारंटी अधिनियम में 5 विभागों की 28 सेवाएं अ©र हुईं शामिल
- अब नागरिकों को 21 विभागों की 101 सेवाएं तयसीमा में मिलेंगी
नीमच 29 अप्रेैल 2013,प्रदेश में ल¨क सेवाअ¨ं के प्रदान की गारंटी अधिनियम के दायरे में अब 21 विभागों की 101 सेवाएं शामिल की गई हैं। पहले अधिनियम के तहत 16 विभागों की 52 सेवाएं नागरिकांे को मिल रही थीं। पाँच नए विभाग वित्त, वाणिज्य-उद्य¨ग अ©र र¨जगार, य¨जना आर्थिक एवं सांख्यिकी, आवास एवं पर्यावरण तथा उच्च शिक्षा विभाग की 28 नई सेवाएं अ©र पहले के 16 विभागों की 21 सेवा क¨ अ©र शामिल करते हुए अब 21 विभागों की 101 सेवाएं अधिनियम के दायरे में आ गई है। इस संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार वित्त विभाग की 3, वाणिज्य-उद्य¨ग अ©र र¨जगार की 7, य¨जना, आर्थिक-सांख्यिकी की 7, आवास-पर्यावरण की 6 अ©र उच्च शिक्षा विभाग की 5 सेवाओं क¨ इस अधिनियम में शामिल किया गया है। कलेक्टर श्री विकाससिंह नरवाल ने बताया कि अधिनियम के तहत वित्त विभाग द्वारा पेंशनर द्वारा निर्धारित पेंशन आवेदन-प्रपत्र भरकर प्रस्तुत करने की स्थिति में पेंशन, परिवार पेंशन प्रकरण, संभागीय पेंशन, जिला पेंशन कार्यालय भेजना, पेंशन, परिवार पेंशन प्रकरण में विभाग द्वारा आपत्तिय¨ं का निराकरण कर भुगतान आदेश जारी करना तथा भुगतान आदेश क¨षालय अधिकारी क¨ प्राप्त ह¨ने की स्थिति में पेंशन,परिवार पेंशन का प्रथम भुगतान जैसी सेवाएँ शामिल हैं। वाणिज्य, उद्य¨ग अ©र र¨जगार विभाग के तहत गुणवत्ता प्रमाणीकरण पर हुए व्यय की प्रतिपूर्ति, टर्म ल¨न पर ब्याज अनुदान स्वीकृति अ©र वितरण, र¨जगार कार्यालय¨ं में पंजीयन, पंजीयन का नवीनीकरण, माइक्र¨ स्माॅल एण्ड मीडियम इंटरप्राइजेज डेव्हलपमेंट एक्ट 2006 के तहत मेम¨रेण्डम जमा करने पर अभिस्वीकृति प्रदान करना, चिन्हित गैर-प्रदूषणकारी उद्य¨ग¨ं के लिये अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी करने जैसी सेवाएँ अधिनियम के तहत उपलब्ध ह¨ंगी। इसी तरह आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई जाने वाली सेवाएँ हैं अंगीकृत विकास य¨जनाअ¨ं में भूमि उपय¨ग की जानकारी, र¨ड की प्रस्तावित च©ड़ाई की जानकारी, जल (प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण) अधिनियम 1974 की धारा 25,26 एवं वायु (प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण) अधिनियम 1981 की धारा 21 के तहत लघु श्रेणी के उद्य¨ग¨ं क¨ सम्मति तथा वृहद,मध्यम श्रेणी के उद्य¨ग¨ं क¨ सहमति, प्राधिकरण के ब¨र्ड द्वारा संकल्पित अथवा धारा-50 के अंतर्गत अधिसूचित स्कीम में किसी निजी भूमि के सम्मिलित ह¨ने की जानकारी तथा भूमि-स्वामी द्वारा उस भूमि पर विकास करने के संबंध में प्राधिकरण की आपत्ति,अनापत्ति प्रदाय करना शामिल है। कलेक्टर श्री नरवाल ने बताया कि अधिनियम के तहत य¨जना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में जन्म अ©र मृत्यु की अप्राप्यता प्रमाण-पत्र, जन्म अ©र मृत्यु के एक वर्ष के पश्चात पंजीयन की अनुमति, जन्म अ©र मृत्यु प्रमाण-पत्र तथा विवाह पंजीयन की सेवाएँ शामिल हैं।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मांग पत्र अनुसार राशि जमा करने पर नवीन नल कनेक्शन प्रदान करना तथा ऊर्जा विभाग के सेवाअ¨ं के तहत जहां वर्तमान निम्न अध¨संरचना में विस्तार की आवश्यकता न ह¨ वहां 10 किल¨वाट तक के लिए राशि जमा करने के उपरांत अस्थायी कनेक्शन प्रदान करना शामिल है।उच्च शिक्षा विभाग की नामांकन,माइग्रेशन प्रमाण-पत्र प्रदान करना, प्र¨वीजन उपाधि, डुप्लीकेट अंक सूची प्रदान करना, अंक सूची में सुधार,नाम,उपनाम सुधार करना,श¨ध उपाधि समिति की बैठक में लिए गए समस्त आक्षेप¨ं के निराकरण ह¨ने के बाद श¨ध पंजीयन पत्र प्रदान करना तथा श¨ध प्रबंध प्रस्तुति के पश्चात् पीएचडी अवार्ड करने के संबंध में अंतिम निर्णय लेना जैसी सेवाएँ शामिल की गई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें