भोपाल के कस्तूरबा अस्पताल में छत गिरने से 3 मरीजों की जान गई. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 27 अप्रैल 2013

भोपाल के कस्तूरबा अस्पताल में छत गिरने से 3 मरीजों की जान गई.


भोपाल में भेल के कस्तूरबा अस्पताल में आज एक बड़े हादसे की वजह से 3 मरीजों की जान चली गई और दर्जन भर ज्यादा घायलों का इलाज चल रहा है। आज शाम इस अस्पताल के महिला वॉर्ड की छत और दीवार भरभरा कर गिर गई। इमारत 47 साल पुरानी है और पास में हो रहे मरम्मत के काम को बिल्डिंग ढहने की वजह बताया जा रहा है।

मरीजों की जान की गारंटी देने का दावा करने वाले भोपाल के इस कस्तूरबा अस्पताल में शुक्रवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब इसका महिला वॉर्ड ढह कर नीचे गिर पड़ा। 26 विस्तर वाले इस वॉर्ड में हादसे के वक्त करीब 20 मरीज और उनके रिश्तेदार मौजूद थे। हादसे के बाद प्रशासन की भी नींद खुली और आनन-फानन में मलबे में दबे लोगों को किसी तरह बचा कर बाहर निकाला गया। इस हादसे में जख्मी 7 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

कस्तूरबा अस्पताल की देखरेख का जिम्मा BHEL पर है। लेकिन इतने बड़े हादसे के बाद भी BHEL के अधिकारी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं दिख रहे। फिलहाल महिला वॉर्ड में फंसे सभी मरीजों को निकाल लिया गया है। लेकिन इस हादसे ने अस्पताल प्रशासन के कामकाज के तरीकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए गए हैं। आखिर किसकी लापरवाही से इमारत हिस्सा गिरा और मरीजों की जान सांसत में डालने का जिम्मेदार कौन होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: