नक्सलियों ने ओडिशा में एक जनजातीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मलकानगिरि जिले की है। पुलिस अधीक्षक अखिलेश्वर सिह ने बताया कि बीते मंगलवार की रात लगभग 25 हथियारबंद नक्सलियों ने कलीमेला थाना क्षेत्र के कुरमानुर गांव के 50 साल के माधव किरसानी को घर से बाहर घसीट कर बिल्कुल नजदीक से गोली मारकर हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि माधव क्षेत्र के लोकप्रिय जनजातीय नेता और स्थानीय पंचायत के सरपंच थे। नक्सली राज्य के आधे से अधिक हिस्से में लगभग 30 जिलों में सक्रिय हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें