इंडिया ओपन में खेलेंगी सायना नेहवाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


मंगलवार, 2 अप्रैल 2013

इंडिया ओपन में खेलेंगी सायना नेहवाल


विश्व के नंबर एक मलेशियाई बैडमिंटन खिलाड़ी ली चौंग वाई और भारत की स्टार महिला खिलाड़ी सायना नेहवाल श्री फोर्ट इंडोर कॉम्पलैक्स में 23 से 28 अप्रैल तक होने वाली सुपर सीरीज में खेलती नजर आएंगी। ली ने वर्ष 2011 में उद्घाटनी इंडिया ओपन टूर्नामेंट को जीता था। इस आयोजन में लगभग 18 देशों के 200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने अपनी भागीदारी की पुष्टि की है। ली और नेहवाल के अलावा विश्व की नंबर चार महिला खिलाड़ी जूलियन शांके और पुरुष खिलाड़ी सोनी द्वी कुनकोरो भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।

आल इंग्लैंड ओपन के रनरअप थाईलैंड के खिलाड़ी रत्नाचोक इंटाथोन, ओलम्पिक में पुरुष वर्ग में कांस्य पदक विजेता मैथियास बॉय और कार्टसेन मोगेनसेन भी इस आयोजन में हिस्सा लेंगे। युगल मुकाबलों में मलेशिया की विश्व की नबंर दो जोड़ी किन कीट को और बून हियोंग तान के अलावा महिलाओं की विश्व की नंबर दो जोड़ी मिसाकी मतसुतोमो और अयका ताकाहाशी भी इंडिया ओपन में अपने रैकेट का जलवा दिखाएंगी।

वही, भारत की ओर से विश्व के नंबर आठ खिलाड़ी परुपल्ली कश्यप व अजय जयराम पर टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने की चुनौती होगी। इसके अलावा पी.वी. संधू, अरुं धती पंतावाने और आर. एम.वी गुरुसाईंदत्त, साईं प्रणीत और के. श्रीकांत हिस्सा लेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: