जमुई में नक्सलियों ने अपहृत कर्मचारी को मुक्त किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 27 अप्रैल 2013

जमुई में नक्सलियों ने अपहृत कर्मचारी को मुक्त किया


बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने उनके द्वारा अपहृत दो कर्मचारियों को शुक्रवार देर रात मुक्त कर दिया। दोनों कर्मचारी एक सड़क निर्माण कंपनी के लिए काम करते हैं। जमुई के पुलिस अधीक्षक दीपक वर्णवाल ने शनिवार को बताया कि नक्सलियों ने अपहृत कर्मचारियों को सिकंदरा थाना अंतर्गत स्थित महादेव सिमरिया के निकट जंगल के बीच बनी सड़क पर मुक्त कर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों रिहा कर्मचारियों को जमुई लाया जा रहा है जहां उनसे पूछताछ की जाएगी। 

वर्णवाल ने यह दावा किया है कि अपहरण की घटना के बाद पुलिस सिंकदरा थाना अंतर्गत आने वाले जंगली इलाके की लगातार छापेमारी कर रही थी और इसके दबाव में नक्सलियों ने अपहृतों को रिहा कर दिया। उल्लेखनीय है कि 24 अप्रैल की रात धनपत कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के चौरडीह गांव स्थित शिविर पर 40-50 संदिग्ध हथियारबंद नक्सलियों ने हमला कर पांच कर्मचारियों का अपहरण कर लिया था। उन्होंने तीन कर्मचारियों को कुछ देर बाद मुक्त कर दिया था जबकि दो कर्मचारी भगवान चौहान और अमित सिंह उन्हीं की चंगुल में थे।

कोई टिप्पणी नहीं: