जीएसटी से राज्यों का नुकसान प्रणाली से तय हो : मोदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 27 अप्रैल 2013

जीएसटी से राज्यों का नुकसान प्रणाली से तय हो : मोदी


वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) को लागू करने पर राज्यों के वित्त मंत्रियों की अधिकार प्राप्त समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को नई अप्रत्यक्ष कर प्रणाली लागू होने के बाद राज्यों के नुकसान का मुआवजा तय करने के लिए 'स्वतंत्र प्रणाली' की आवश्यकता बताई। भारत चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा शनिवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम के इतर मौके पर मोदी ने संवाददाताओं से कहा, "जीएसटी के कार्यान्वयन के बाद स्वतंत्र प्रणाली से राज्यों का मुआवजा तय होना चाहिए।" मोदी बिहार के उप मुख्यमंत्री भी हैं।

कई राज्यों ने जीएसटी लागू होने के बाद नुकसान की आशंका जताई है। जीएसटी लागू होने के बाद पूरे देश का कर ढांचा एक समान हो जाएगा और पूरा देश एक बाजार में बदल जाएगा। मोदी ने कहा कि समिति अभी फिक्की, एसोचैम जैसे राष्ट्रीय कारोबारी संगठनों को पत्र लिखकर उनसे प्रवेश कर और दोहरा नियंत्रण जैसे मुद्दों पर राय मांग रही है।

उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने से भारत को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धात्मकता हासिल हो जाएगी। मोदी ने कहा, "यदि हम अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चीन से प्रतियोगिता करना चाहते हैं, तो हमें जीएसटी लानी होगी।"

कोई टिप्पणी नहीं: