नरेन्द्र मोदी व राहुल गाँधी सपनों के सौदागर : माकपा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 11 अप्रैल 2013

नरेन्द्र मोदी व राहुल गाँधी सपनों के सौदागर : माकपा


मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने गुरुवार को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भारत की जमीनी हकीकत से पूरी तरह अलग होकर सपने बेचने का आरोप लगाया। दोनों नेताओं को 'सपनों का सौदागर' करार देते माकपा ने अपने मुखपत्र 'पीपुल्स डेमोक्रेसी' में कहा है, "ऐसे सपने बेचकर वे लोगों से इसे ढोने की उम्मीद कर रहे हैं। ठीक वैसे ही जैसे ख्यालों की दुनिया में सपने अक्सर हुआ करता है।"

माकपा ने कहा, "इसकी जगह लोगों की दरकार वास्तविक जगत की परिस्थितियां बदलने की है। देश की बड़ी आबादी के लिए एक बेहतर भारत के निर्माण की जरूरत है और यह सपने देखने से तो संभव नहीं हो सकता।"

कोई टिप्पणी नहीं: