चिटफंड घोटाला रोकने के लिए कानून बने : सुशील मोदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 28 अप्रैल 2013

चिटफंड घोटाला रोकने के लिए कानून बने : सुशील मोदी


निवेशकों का धन हड़पने वाली जालसाज कंपनियों पर अंकुश लगाने के लिए राज्यों के पास पर्याप्त अधिकार नहीं होने पर जोर देते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि ऐसे फर्मो पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कानून लागू करने की जिम्मेवारी केंद्र सरकार की है। मोदी ने चिटफंड घोटाला मामले में प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की। 

मोदी ने कहा, "राज्यों के कानून से ऐसी कंपनियों पर लगाम लगाना अत्यंत कठिन है। ऐसी कंपनियां विभिन्न राज्यों में संचालित होती हैं। इसलिए केंद्र सरकार कदम उठाए।" भारत चेंबर ऑफ कामर्स की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे मोदी ने कार्यक्रम से अलग संवाददाताओं से बातचीत में पश्चिम बंगाल में हुए शारदा ग्रुप चिटफंड घोटाला मामले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से हस्तक्षेप की मांग की।

कोई टिप्पणी नहीं: