सारण सवा करोड़ लूटकांड में एक गिरफ्तार, 4 लाख नकद बरामद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 28 अप्रैल 2013

सारण सवा करोड़ लूटकांड में एक गिरफ्तार, 4 लाख नकद बरामद


बिहार के सारण जिले में पंजाब नेशनल बैंक के सवा करोड़ रुपये लूट के मामले में शनिवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की निशानदेही पर जमीन के अंदर दबा कर रखे गए 4़14 लाख रुपये नकद और पांच लाख रुपये के बांड के कागजात बरामद किए गए हैं। सारण के पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार ने शनिवार को बताया कि लूट में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी और रुपये की बरामदगी के लिए गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कुख्यात सुदामा कुमार को रामपुर विंदालाल गांव से गिरफ्तार किया। 

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके पॉल्ट्री फार्म से जमीन के अंदर छुपाकर रखे गए 4़14 लाख रुपये नकद बरामद किए। इसके बाद पुलिस ने तलाशी ली जिसमें 70 हजार रुपये की शराब और करीब पांच लाख रुपये के बांड के कागजात मिले।  कुमार के अनुसार बरामद बांड लूट की राशि से खरीदे गए हैं। उन्होंने बताया कि सुदामा एकमा इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र है। पूछताछ के दौरान उसने अपने नौ साथियों के बारे में जानकारी दी है। सभी सारण जिले के ही हैं। पुलिस अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। 

उल्लेखनीय है कि बिहार के सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र में पिछले तीन अप्रैल को अपराधियों ने छपरा स्थित पीएनबी की मुख्य शाखा से निकालकर भेजे जा रहे करीब सवा करोड़ रुपये लूट लिए थे। बदमाशों ने इस क्रम में गोली चलाई जिससे होमगार्ड के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं: