मेजर अनूप जोसफ मंजाली को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को शांति काल के दूसरे सर्वोच्च वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। उन्होंने जम्मू कश्मीर में तीन विदेशी आतंकवादियों को मार गिराया था।
कैप्टन ए राहुल रमेश और नायक कृष्ण कुमार समेत 12 रक्षाकर्मियों को उनकी वीरता के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। रमेश और कुमार को मरणोपरांत सम्मानित किया गया। मंजाली जम्मू कश्मीर में 24वीं राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन में तैनात थे। उन्होंने पिछले साल एक अक्तूबर को आतंकवाद निरोधक अभियान का नेतत्व करते हुए पांच विदेशी आतंकवादियों को घेर लिया था।
प्रशस्ति पत्र में लिखा गया है, अधिकारी रेंगकर ढोक के प्रवेश द्वार तक पहुंचे और आतंकवादियों का सफाया करने के लिए एक हथगोला फेंका जिसमें घटनास्थल पर ही एक आतंकवादी की मत्यु हो गई। जब अन्य आतंकवादियों ने भागने का प्रयास किया तो उन्होंने उनका पीछा किया और अदम्य साहस का परिचय देते हुए दो और खूंखार आतंकवादियों को तकरीबन 20 मीटर की दूरी से गोली मारकर ढेर कर दिया। नायक कृष्ण कुमार को कांगो में संकट की स्थिति में भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। वहां भारतीय सेना संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें