अखिलेश यादव हार्वर्ड बिज़नेस स्कूल में व्याख्यान नहीं देंगे. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 28 अप्रैल 2013

अखिलेश यादव हार्वर्ड बिज़नेस स्कूल में व्याख्यान नहीं देंगे.


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के मंत्री आज़म खान को बॉस्टन हवाई अड्डे पर पूछताछ के लिए रोके जाने के विरोध में अमरीका के हार्वर्ड हार्वर्ड बिज़नेस स्कूल में होनेवाले अपने व्याख्यान का बहिष्कार किया है. 

सूत्रों के अनुसार अखिलेश यादव के साथ प्रतिनिधिमंडल में गए उत्तर प्रदेश के किसी भी राजनेता ने विश्वविद्यालय के किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा न लेने का फैसला किया है. हालांकि उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव जावेद उस्मानी मुख्य मंत्री अखिलेश यादव की जगह एक प्रेज़ेंटेशन देंगे.

अखिलेश यादव को बॉस्टन के हार्वर्ड हार्वर्ड बिज़नेस स्कूल में कुंभ मेले के कुशल आयोजन पर व्याख्यान देना था और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और शहरी विकास मंत्री आज़म ख़ान भी उनके साथ अमरीका गए हैं. बॉस्टन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ब्रिटिश एयवेज़ के विमान से उतरने पर आज़म खान को क़रीब 10 मिनट तक अलग से पूछताछ के लिए रोका गया था.

कोई टिप्पणी नहीं: