दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने रविवार को नरमी बरतते हुए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलने का समय दे दिया है. जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन से पूर्व मुख्यमंत्री ने 'आप' के नुमाइंदों को दोपहर डेढ़ बजे मिलने के लिए बुलाया है. मुख्यमंत्री से मिलते के साथ नेता करीब दस लाख विरोध पत्र सौंपेंगे.
आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का फोन उनके पास आया था. बिजली के मुद्दे पर दस लाख पत्रों को लेने के लिए तैयार हो गई हैं. केजरीवाल ने कहा कि ये जनता की जीत है.
बिजली के मुद्दे पर जंतर मंतर में प्रदर्शन करने जा रहे आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया पत्र लेकर शीला दीक्षित के घर जाएंगे. इससे पहले बिजली के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सुंदर नगरी में बेमियादी उपवास किया था. तभी बिजली के अनाप-शनाप बिल से परेशान लोगों से विरोध पत्र मांगे गए थे. गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी बिजली के बढ़े हुए दामों को लेकर आज जंतर-मंतर पर दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने कोई हंगामा हो इससे पहले ही सुबह फोनकर आम आदमी पार्टी के नुमाइंदों को मिलने के लिए बुला लिया.
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें