स्टंट में विश्व रिकार्ड धारक की बंगाल में दुखद मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 28 अप्रैल 2013

स्टंट में विश्व रिकार्ड धारक की बंगाल में दुखद मौत


गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करा चुके पश्चिम बंगाल के होम गार्ड शैलेंद्र नाथ राय की रविवार को दर्शकों के सामने ही त्रासदपूर्ण मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।  शैलेंद्र नाथ राय के नाम तार पर अपने बाल के सहारे के लटकते हुए सर्वाधिक दूरी तय करने का विश्व किर्तिमान दर्ज था। 49 वर्षीय शैलेंद्र नाथ राय ने रविवार को अपना ही रिकार्ड तोड़ने के लिए दार्जीलिंग के सिलीगुड़ी में तिस्ता नदी के ऊपर 70 फिट की ऊंचाई पर 600 फिट लम्बे तार से अपने बाल के एक गुच्छे को बांध लिया। सेवक कोरोनेशन पुल से शुरू करते हुए नदी को लगभग 40 प्रतिशत तक पार कर चुके शैलेंद्र नाथ राय तार में फंस गए और हिलने डुलने की अवस्था में नहीं रह गए। खुद को छुड़ाने के प्रयास करते हुए शैलेंद्र की मौत हो गई जबकि असहाय दर्शक उन्हें मरता देखते रहे।

शैलेंद्र का स्टंट देखने वहां इकट्ठा हुए दर्शकों ने शैलेंद्र के तार में फंस जाने के बाद शुरुआत में तो उनका काफी उत्साहवर्धन किया, लेकिन लाख कोशिश करने के बावजूद छूट पाने में उन्हें असमर्थ देख वे शोर मचाने लगे और आगे बढ़ने लगे। कुछ ही देर बाद शैलेंद्र ने हिलना डुलना बंद कर दिया और वह वहीं लगभग 45 मिनट तक लटके रहे। इसके बाद ही पुलिस उन्हें नीचे उतार सकी।

शैलेंद्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि उनकी मृत्यु हृदय गति रुक जाने से हुई। सिलीगुड़ी के पुलिस आयुक्त के. जयरामन ने कहा कि शैलेंद्र होम गार्ड थे और रविवार को छुट्टी पर थे।

शैलेंद्र ने एक मार्च 2011 को राजस्थान के नीमराणा किले पर एक जिप वायर पर अपने बालों के गुच्छे के सहारे सर्वाधिक दूरी 82.5 मीटर तय कर अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज करवाया था। पिछले वर्ष उन्होंने अपने बालों की चोटी के बल पर 40 टन के ट्रेन को खींचकर सबको हैरान कर दिया था और सबकी वाहवाही लूटी थी।

कोई टिप्पणी नहीं: