प्रधानमंत्री का जल्द चुनाव की संभावना से इंकार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 15 अप्रैल 2013

प्रधानमंत्री का जल्द चुनाव की संभावना से इंकार.


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को तीसरे कार्यकाल को स्वीकार करने का विकल्प खुला रखा लेकिन जल्द चुनाव की संभावना से इंकार किया और कहा कि सरकार अगले साल मई में पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा करेगी। 

एक कार्यक्रम में यह पूछे जाने पर कि क्या वह कहे जाने पर तीसरा कार्यकाल स्वीकार करेंगे, उन्होंने जवाब दिया कि मेरे पास अभी भी मौजूदा कर्यकाल को पूरा करने में कुछ वक्त बचा है। एक अन्य सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि वह इस बड़े देश में प्रधानमंत्री के पद को महान सम्मान मानते हैं और उनका प्रयास लोगों की ऊंची उम्मीदों पर खरा उतरना रहा है। दूसरा कार्यकाल संभाल रहे सिंह पिछले नौ सालों से प्रधानमंत्री हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह चुनाव के मूड में आ गए हैं, प्रधानमंत्री ने जवाब दिया कि मैं (इस मुददे पर) किसी सवाल का जवाब देने नहीं जा रहा हूं। इस सवाल पर कि उनका बचा हुआ कार्यकाल छह महीनों का है या एक साल का, सिंह ने कहा कि हम अपनी सरकार के पांच साल पूरे करेंगे। सिंह ने लोगों को सूचित करने में मीडिया की भूमिका की सराहना की। साथ ही उन्होंने खेद जताया कि समय समय पर सनसनी, खबरों को हल्के तरीके से दिखाने और पेड न्यूज की घटनाएं होती हैं जिससे मीडिया को खुद निपटना चाहिए।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को तीसरे कार्यकाल को स्वीकार करने का विकल्प खुला रखा लेकिन जल्द चुनाव की संभावना से इंकार किया और कहा कि सरकार अगले साल मई में पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

 पूछे जाने पर कि क्या वह कहे जाने पर तीसरा कार्यकाल स्वीकार करेंगे, उन्होंने जवाब दिया कि मेरे पास अभी भी मौजूदा कर्यकाल को पूरा करने में कुछ वक्त बचा है। एक अन्य सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि वह इस बड़े देश में प्रधानमंत्री के पद को महान सम्मान मानते हैं और उनका प्रयास लोगों की ऊंची उम्मीदों पर खरा उतरना रहा है। दूसरा कार्यकाल संभाल रहे सिंह पिछले नौ सालों से प्रधानमंत्री हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह चुनाव के मूड में आ गए हैं, प्रधानमंत्री ने जवाब दिया कि मैं (इस मुददे पर) किसी सवाल का जवाब देने नहीं जा रहा हूं। इस सवाल पर कि उनका बचा हुआ कार्यकाल छह महीनों का है या एक साल का, सिंह ने कहा कि हम अपनी सरकार के पांच साल पूरे करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: