तीसरा मोर्चा बनाना आसान नहीं : प्रकाश करात - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 29 अप्रैल 2013

तीसरा मोर्चा बनाना आसान नहीं : प्रकाश करात


मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव प्रकाश करात का कहना है कि केंद्र में तीसरा मोर्चा बनाना आसान नहीं है, क्योंकि विभिन्न राजनीतिक पार्टियां इसे लेकर तेजी से अपना रुख बदल लेती हैं। माकपा की राज्य इकाई की रविवार रात यहां हुई बैठक में करात ने कहा, "तीसरे मोर्चे का गठन आसान काम नहीं है और न ही इसे जल्दबाजी में बनाया जा सकता है। तीसरा वैकल्पिक मोर्चा बनाने के लिए माकपा तथा वाम दलों की ताकत व राजनीतिक आधार को निश्चित तौर पर मजबूत बनाना होगा।"

उन्होंने कहा, "तीसरा वैकल्पिक मोर्चा साझा नीतियों एवं कार्यक्रमों के आधार पर बनाया जा सकता है। इसके लिए राजनीति में गुणवत्तापूर्ण परिवर्तन आवश्यक है। कुछ राजनीतिक दल अपना रुख अक्सर बदल लेते हैं।" माकपा नेता ने कहा कि अगले आम चुनाव में कांग्रेस की हार होगी, विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को भी बहुत लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में वामपंथी दलों को मजबूत बनाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, "ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके), समाजवादी पार्टी (सपा), बीजू जनता दल (बीजद), जनता दल (युनाइटेड) की ताकत संयुक्त रूप से कांग्रेस तथा भाजपा से अधिक है। लेकिन इन दलों का राजनीतिक चरित्र बेहद अवसरवादी है।"

कोई टिप्पणी नहीं: