सरकार की संसद में कार्यवाही चलने देने की अपील - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 29 अप्रैल 2013

सरकार की संसद में कार्यवाही चलने देने की अपील


सरकार ने सोमवार को विपक्ष से संसद की कार्यवाही चलने देने की अपील की और कहा कि यह सभी विषयों पर चर्चा करने का उपयुक्त मंच है। संसदीय कार्यमंत्री कमल नाथ ने कहा, "मैं विपक्ष से कार्यवाही चलने देने की अपील करता हूं। हमने पांच दिन गवां दिए हैं और मैं विभिन्न दलों से अपील कर कहता हूं कि संसद चर्चा के लिए सही मंच है।"

विपक्ष द्वारा कोयला ब्लॉक एवं 2जी स्पैक्ट्रम आवंटन का मसला उठाए जाने पर संसद के दोनों सदनों में कार्यवाही लगातार बाधित रही है। मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि जब तक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इन आवंटनों की अनियमितता में उनके कार्यालय के कथित हस्तक्षेप के मसले पर इस्तीफा नहीं दे देते तब तक वह कार्यवाही नहीं चलने देगी।

कोई टिप्पणी नहीं: