पूर्वी चंपारण में संदिग्ध नक्सली गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


बुधवार, 10 अप्रैल 2013

पूर्वी चंपारण में संदिग्ध नक्सली गिरफ्तार


बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के दरपा थाना क्षेत्र से पुलिस ने बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के एक संदिग्ध नक्सली को गिरफ्तार किया है। पुलिस को कई मामलों में गिरफ्तार नक्सली की तलाश थी। जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की कट्टर नक्सली राजेन्द्र राम अपने घर पिपरा गांव आया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव में छापेमारी कर राजेन्द्र को धर दबोचा। 

सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार नक्सली के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। सिंह के अनुसार पुलिस को दो सिपाहियों की हत्या सहित कई नक्सली मामलों में इसकी तलाश थी। पुलिस गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ कर रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं: