मालेगांव बम धमाके के आरोप में जेल में बंद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की बुधवार को तबियत बिगड़ गई। इसके चलते उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक उनकी बीमारी के बारे में बताने को तैयार नहीं हैं। प्रज्ञा ठाकुर इन दिनों भोपाल जेल में हैं। उनके खिलाफ स्थानीय न्यायालय में सुनील जोशी हत्याकांड को लेकर प्रकरण चल रहा है। इस प्रकरण की सुनवाई के चलते ही ठाकुर को भेापाल जेल में रखा गया है।
सूत्रों का कहना है कि ठाकुर पिछले काफी अरसे से बीमार चल रही हैं। वे आसानी से खड़े भी नहीं हो पाती हैं, यही कारण है कि उन्हे व्हील चेयर का सहारा लेना होता है। बुधवार को तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें विवेकानंद स्पाइन केंद्र में भर्ती कराया गया है। सूत्रों का कहना है कि उन्हें पक्षाघात की समस्या आई है और इसी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें