बालेश्वर (ओडिशा): रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के चांदीपुर स्थित परिसर के भूमिगत मैगजीन स्टोर में सोमवार सुबह आग लग गई, जिससे एक के बाद एक कई धमाके हुए।
चांदीपुर पुलिस चौकी के प्रमुख अधिकारी पी के आचार्य ने कहा कि आग ‘प्रूफ एंड एक्सपेरीमेंटल एस्टेब्लिशमेंट’ के मैगजीन स्टोर में लगी, जहां विभिन्न क्षमताओं और आकार के बमों के खोल और युद्ध सामग्री को परीक्षण के लिए संग्रह करके रखा जाता है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग पर काबू पाने के लिए लगभग एक दर्जन अग्निशमन गाड़ियों को लगा दिया गया था। पूरा परिसर सील कर दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें