दिल्ली एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में मंगलवार दोपहर बाद भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। ये झटके तीन बार महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई। हालांकि फिलहाल इस भूकंप से जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।
मंगलवार दोपहर बाद राजधानी दिल्ली और एनसीआर के साथ ही चंडीगढ़ और राजस्थान के विभिन्न इलाकों में भूकंप के तीव्र झटके आए। झटके इतने जोरदार थे कि लोगों में घबराहट फैल गई। कुछ सेकंड के अंतराल में तीन बार ये झटके आए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.8 बताई गई है। इसका केंद्र पाक-ईरान सीमा पर बताया जा रहा है। फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। लेकिन विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें