खंडवा (मध्यप्रदेश) की खबर (01 मई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 1 मई 2013

खंडवा (मध्यप्रदेश) की खबर (01 मई)


प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

खंडवा (01 मई) - जिला अंत्यावसायी कार्यालय द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं को निःशुल्क रोजगारोन्मुखी कौशल उन्नयन प्रशिक्षण प्रदाय किया जायेगा। अनुसूचित जाति वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक एवं युवतियों से जिनकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण एवं उम्र 18 से 35 वर्ष हो, आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। आवेदकों को निर्धारित आवेदन पत्र के साथ न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण की अंकसूची, सत्यापित फोटो एवं परिचय पत्र, जाति-आय, राशन कार्ड, निवासी, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र की छाया प्रतियाँ स्व प्रमाणित संलग्न कर कार्यालयीन समय में जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित कार्यालय में जमा किये जा सकते हैं। उक्त योजना के आवेदन पत्र जिला अंत्यायावसायी कार्यालय सिविल लाईन खंडवा, सहायक आयुक्त आदिवासी कार्यालय खंडवा एवं जिले के अनुसूचित जाति के छात्रावास अधीक्षकों के माध्यम से भी जमा कराये जा सकते हैं। 

आँगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

खंडवा (01 मई) - एकीकृत बाल विकास परियोजना खंडवा शहरी के भैरव तालाब वार्ड में आँगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 107 बंजारा काॅलोनी में आँगनवाड़ी कार्यकर्ता के एक पद पर नियुक्ति की जानी है। पात्र महिला अभ्यिर्थियों से 10 मई, 2013 तक आवेदन आंमत्रित किये गये हैं। विस्तृत जानकारी कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना खंडवा शहरी लाल चैकी से प्राप्त की जा सकती है। 

माँ तुझे प्रणाम योजना अंतर्गत जिले श्रेष्ठ के युवाओं से आवेदन आमंत्रित

खंडवा (01 मई) - जिला खेल अधिकारी जोसेफ बक्सला से प्राप्त जानकारी के अनुसार माँ तुझे प्रणाम योजना के अंतर्गत जिले के श्रेष्ठ 10 युवाओं, जिसमें 05 युवक एवं 05 युवतियों को भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सैन्य गतिविधियों तथा उनके दिनचर्या से अवगत कराये जाने के उद्देष्य से लोंगोवाल, नाकुला, दर्रा पुलवामा जम्मू कष्मीर भेजा जाना हैं। जिसके लिये 12 मई, 2013 तक आवेदन प्राप्त किये जायेंगें। 

कोई टिप्पणी नहीं: