विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (01 मई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 1 मई 2013

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (01 मई)


सेना भर्ती रैली का आयोजन मई में, व्यवस्थाओं के इंतजाम हेतु आवश्यक दिशा निर्देश

सेना के विभिन्न पदों के लिए भर्ती रैली का आयोजन मई माह में किया जायेगा के दिशा निर्देश गृह विभाग की श्रीमती सीमा शर्मा द्वारा जारी किए गए है के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर श्री आनंद कुमार शर्मा ने आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। भर्ती रैली सुव्यवस्थित एवं सुगमतापूर्वक सम्पन्न हो के उद्धेश्य से कलेक्टर की अध्यक्षता में एक समन्वय समिति गठित की गई है जिसमें पुलिस अधीक्षक, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन के अलावा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को शामिल किया गया है। 

शोकाॅज नोटिस जारी

अमानक स्तर के कीटनाशी औषधियां पाए जाने के फलस्वरूप तीन एग्रो केमिकल्स उत्पाद कंपनियों को कारण बताओ नोटिस किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक श्री एस0एम0बालपाण्डेय द्वारा जारी किया गया है और संबंधितों से कहा गया कि दस दिवस के भीतर अपना जबाव अनिवार्यतः कार्यालय में प्रस्तुत करें। विदिशा की जिन तीन कंपनियों को शोकाॅज नोटिस जारी किया गया उनमें मेसर्स भारत कृषि रसायन 14-13 इंडस्ट्रियल कंपनी, मेसर्स न्यूमेड केमीकल्स 1-ए इंडस्ट्रियल, मेसर्स ओम एग्रो केमी0 12-13 इंडस्ट्रियल विदिशा शामिल है। इन तीनों कंपनियों की कीटनाशी औषधि लेम्बड़ा सायलोथ्रिन पांच प्रतिशत के बेंचो के नमूने लिए गए थे जो अमानक स्तर के पाए गए है के फलस्वरूप कारण बताओ नोटिस जारी किया गया हैं और इनके भण्डारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

बेस लाइन सर्वेक्षण कराने के निर्देश, प्रशिक्षण सम्पन्न

भारत निर्वाचन आयोग ने प्रथमवार विधानसभा के सामान्य निर्वाचन के पूर्व मतदाताओं के ज्ञान, दृष्टिकोण, व्यवहार, धारणाएं एवं वास्तविकता के संबंध बेस लाइन सर्वेक्षण कराने का निर्णय लिया गया है के उद्धेश्यों की प्राप्ति के परिप्रेक्ष्य में संबंधितों का एक दिवसीय प्रशिक्षण जिला पंचायत में आहूत किया गया था। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जे0पी0शर्मा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुये उक्त प्रशिक्षण में जिले की सभी विधानसभाओं में रेण्डम पद्धति के आधार पर क्रमशः 10-10 मतदान केन्द्रो का बेस लाइन सर्वेक्षण कार्य के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। प्रत्येक मतदान केन्द्र की मतदाता सूची में पांच-पांच महिला, पुरूषों का चयन किया जायेगा जिसमें दो महिला, पुरूष मतदाता जिनकी आयु 18 से 30 और दो-दो बुर्जुग मतदाता जिनकी आयु 30 वर्ष से अधिक हो और ग्रामीण क्षेत्रों में कृषक मजदूर शिक्षक तथा नगरीय क्षेत्रों में डाक्टर, वकील, प्राध्यापक का चयन कर उनसे निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशित प्रश्नावली के आधार पर जानकारी एकत्रित की जायेगी। बेस लाइन सर्वेक्षण कार्य पूर्ण कराने हेतु मास्टर टेªनर्स, पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को प्रशिक्षित किया गया। जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग के माध्यम से आयोजित उक्त प्रशिक्षण में जिला योजना अधिकारी श्री पीके मिश्रा, मास्टर टेªनर्स श्री एचएन नेमा के अलावा शिक्षा विभाग के श्री राकेश कुमार बरसैया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। 

प्रशिक्षण चार मई से आयोजित

इलेक्ट्रिक मोटर बाइडिंग एवं पम्पसेट रखरखाव इत्यादि पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चार मई तक आवेदन आमंत्रित किए गए है प्रशिक्षण चार मई से ही गोयल काम्पलेक्स सागर रोड़ विदिशा में आयोजित किया गया है जो 23 मई तक जारी रहेगा। जिसमें गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के युवक युवतियां भाग ले सकती है जिन्हें प्रशिक्षण मुहैया कराया जायेगा उन्हें इस अवधि में आवास, भोजन, चाय नाश्ते के साथ-साथ प्रशिक्षण निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा। ततसंबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए प्रशिक्षण संस्थान के डायरेक्टर श्री केएन शर्मा के मोबाइल नं0- 9425014765 पर सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते है। 

कलेक्टर द्वारा आकस्मिक निरीक्षण, चक्कपाटनी की कार्यकर्ता को शोकाॅज नोटिस देने के निर्देश

कलेक्टर श्री आनंद कुमार शर्मा ने बुधवार की भरी दुपहरी में आकस्मिक दौरा कर आंगनबाड़ी एवं स्कूलों की क्रियान्वित व्यवस्थाओं को परखा। ग्राम चक्कपाटनी की आंगनबाडी बंद मिलने पर केन्द्र की कार्यकर्ता को शोकाज नोटिस देने के निर्देश उनके द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए गए यहां उन्होंने निर्माणाधीन सी0सी0 रोड की गुणवत्ता में सुधार लाने की हिदायत दी गई वही ग्राम अटारीखेजडा के आंगनबाड़ी केन्द्र में व्यवस्थाएं पुख्ता पाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की किन्तु ग्राम की सीसी रोड़ की गुणवत्ता ठीक नही पाए जाने पर जांच परख के निर्देश आरईएस के एसडीओ को दिए। कलेक्टर श्री शर्मा ने ग्राम अटारीखेजड़ा में मर्यादा अभियान के तहत निर्माणाधीन शौचालयों के संबंध में ग्रामवासियों से चर्चा कर इनका उपयोग करने की सलाह दी। कलेक्टर श्री शर्मा ने ग्राम मानोरा की आंगनबाडी केन्द्र का भी निरीक्षण किया और साफ सफाई हेतु निर्देशित किया। राष्ट्रीय राजमार्ग-86 के निर्माण कार्यो को भी देखा और बरसात के पहले समस्त कार्य सम्पादित कराने की हिदायत दी। 

तैयारियों का जायजा
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान का ग्यारसपुर में प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम को ध्यानगत रखते हुए कलेक्टर श्री शर्मा ने स्थलों का निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर श्री शर्मा ने नवीन तहसील त्योंदा के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक आहूत कर योजनाओं एवं निर्माण कार्यो के लक्ष्य प्राप्ति हेतु अब तक किए गए कार्यो का जायजा लिया उन्होंने ऐसे निर्माण कार्य जो चल रहे है को बरसात के पहले पूर्ण कराने के निर्देश दिए वही विभिन्न विभागों के माध्यम से क्रियान्वित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुपात्र हितग्राहियों को अविलम्ब मिले के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने की हिदायत दी। कलेक्टर श्री शर्मा ने यहां के उपार्जन केन्द्र का भी निरीक्षण किया और आकस्मिक बरसात होने की स्थिति में पर्याप्त तिरपाल के अलावा गेंहू का परिवहन समय पर करने के निर्देश दिए। जिले की समस्त शासकीय आंगनबाडी केन्द्रो की पुताई करायें जाने हेतु जनपदों को राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है के आश्य की जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बृजेश शिवहरे ने केन्द्रों के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान संबंधितों को दी। उन्होंने इस अवसर पर बताया कि प्रत्येक आंगनबाडी केन्द्र के लिए दो हजार रूपए के मान से राशि जारी की गई है। भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री शशिभूषण सिंह, स्थानीय अनुविभागीय राजस्व अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी साथ मौजूद थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: