बाल विवाह रोकने हेतु चलेगा लाडो अभियान: कंट्रोल रूम भी गठित
खंडवा (08 मई) - महिला सषक्तिकरण विभाग द्वारा जिले में बाल विवाह रोको अभियान 2013 को ‘‘लाडो अभियान’’ के तौर पर चलाया जा रहा है। तत्संबंध में आम जनता की सुविधा हेतु बाल विवाह संबंधी जानकारियाँ-सूचनाएँ प्राप्त करने हेतु जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 0733-2223794 है। समस्त नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि बाल विवाह के संबंध में कोई भी सूचना एवं षिकायत इस नंबर पर दर्ज करायें। इसके अतिरिक्त जिला महिला सषक्तिकरण अधिकारी के मोबाईल नंबर 9424687677 पर भी इस संबंध में सूचना दी जा सकती है। जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी खंडवा ने बताया है कि अभियान के तहत ग्रामों एवं वार्डों में अन्य विभागों, स्थानीय सामाजिक संस्थाओं, पंच, सरपंच, वार्ड पार्षदो का कोरग्रुप का गठन किया जा रहा है। ग्राम एवं वार्ड, विषेषकर स्लम एरिया में बैठकों का आयोजन, परियोजना एवं जिला स्तर पर कोरग्रुप के संपर्क सूत्रों का संधारण किया जा रहा है। विभिन्न स्तर के अधिकारियों के मोबाईल नंबर, टोलफ्री नंबरों आदि का दीवार लेखन एवं होर्डिंग्स आदि के द्वारा प्रदर्षन, विगत वर्षों में बाल विवाह हेतु संवेदनषील क्षेत्रों की पहचान की जा रही है। अठारह वर्ष से कम की किषोरी बालिकाओं की जानकारी का एकत्रीकरण एवं सूचीकरण, जिन बालक एवं बालिकाओं का पूर्व से विवाह तय हो गया है, उनकी सूची तैयार कर उनपर निगरानी रखना तथा एस.डी.ओ.पी. को उनकी तथा अविवाहित बालिकाओं की सूची उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा पंच-सरपंच एवं पार्षदों को सूची उपलब्ध कराना, बाल विवाह तय करने वाले परिवारों को कोरग्रुप एवं धर्मगुरूओं के माध्यम से परामर्ष दिया जाना शामिल है। इसके अलावा मंगल दिवस, ग्राम स्वास्थ्य दिवस आदि पर आमजन को लाडो अभियान की जानकारी एवं प्रचार-प्रसार देना तथा अक्षय तृतीया के तत्काल बाद पनः सर्वे करा कर बाल विवाह की समीक्षा की जाना सम्मिलित है। कार्ययोजना की जानकारी जिले के समस्त विभागों को दी जाकर कार्यरूप में परिणित किये जाने हेतु अनुरोध किया गया है।
उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का आॅन लाईन पंजीयन होगा
खंडवा (08 मई) - वर्ष 2013-14 में उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित समस्त हितग्राही मूलक योजनाओं का आॅन लाईन पंजीयन अनिवार्य कर दिया गया है। उप संचालक उद्यान खंडवा एस.एल.नागर ने बताया है कि समस्त हितग्राहियों को मध्यप्रदेश आॅन लाईन कियोस्क केन्द्रों एवं समाधान केन्द्रों पर पंजीयन कराना होगा। पंजीयन हेतु दो पासपोर्ट साईज फोटो, भूमि संबंधी अभिलेख, बैंक पास बुक, आधार कार्ड की फोटोकाॅपी आवश्यक होगी। विस्तृत जानकारी उपसंचालक उद्यान कार्यालय या विभाग के मैदानी अधिकारियों से प्राप्त की जा सकती है। आॅन लाईन पंजीयन शुल्क 30 रूपये निर्धारित किया जाकर, 10 रूपये हितग्राही द्वारा तथा 20 रूपये विभाग द्वारा वहन किया जायेगा। आॅन लाईन पंजीयन का कार्य संलग्न प्रपत्र मंे जिलोें में स्थापित नागरिक सुविधा केन्द्र तथा एम.पी. आॅन लाईन कियोस्क के माध्यम से किया जायेगा।
जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक सम्पन्न
खंडवा (08 मई) - कलेक्टर नीरज दुबे की अध्यक्षता में आज जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री पी.के.गुप्ता, नगर निगम आयुक्त एस.आर.सोलंकी, पी.एच.ई. के कार्यपालन यंत्री आर.एस.बारस्कर, उपसंचालक कृषि ए.के.चैरे, उपसंचालक उद्यानिकी एस.एल.नागर व विभिन्न संथाओं के अध्यक्ष उपस्थित थे। बैठक में समूह नल जल योजना रोशनी हेतु घोड़ापछाड़ बैराज से आवश्यक पेयजल की मात्रा आरक्षित करने पर चर्चा की गई। प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश जल निगम मर्यादित भोपाल द्वारा खालवा विकासखण्ड के रोशनी ग्राम के समूह नलजल योजना हेतु वर्ष 2015 में 0.55 मिलियन क्यूबिक मीटर तथा वर्ष 2035 से 0.78 मिलियन क्यूबिक पानी की प्रतिवर्ष के मान से आवश्यकता बताई गई है। पी.एच.ई. व जल संसाधन विभाग द्वारा बताया गया कि इतना पानी नदी में संग्रहित नहीं होता। इस संबंध में कलेक्टर ने जमीनी आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
किसानों से खरीफ पखवाड़े का लाभ उठाने का आह्वान
खंडवा (08 मई) - उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ फसलों में 20 प्रतिशत् की उत्पादन वृद्धि सुनिश्चित करने का उद्धेश्य है। जिले में 24 मई तक ग्राम स्तर पर कृषक संगोष्ठी के रूप में पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। कृषि पखवाड़ा में कृषकों को कृषि की नयी तकनीक जैसे रिज एवं फरो मेढ़-नाली की पद्धति से सोयाबीन एवं एस.आर.आई. पद्धति से धान उत्पादन, बीजोपचार तकनीक की जानकारी देने के साथ ही साथ ग्रीष्मकालीन जुताई, बीजोपचार के लाभ एवं शंकर मक्का, दलहन क्षेत्र एवं अंतवर्तीय फसल क्षेत्र विस्तार करने हेतु कृषकों को जानकारी दी जावेगी। इसके अलावा सूक्ष्म पोषक तत्वांे के उपयोग की जानकारी एवं स्वाइल हेल्थ कार्ड का वितरण संबंधित कृषकांे को पखवाडे़ में किया जावेगा। पखवाडे़ में कृषि के सहयोगी अन्य विभाग जेैसे उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपालन, पंचायत एवं राजस्व विभाग के मैदानी अधिकारी एवं कर्मचारी कृषक संगोष्टी में उपस्थित होकर हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी उपस्थित कृषकों को देंगे। हितग्राही मूलक योजनाओं के आवदेन भी संबंधित विभाग के कर्मचारी-अधिकारियों द्वारा प्राप्त किये जावेगें। जिले में कृषि पखवाडें के सफल क्रियान्वयन हेतु एस.एस. राजपूत परियोजना संचालक आत्मा जिला खंडवा को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के साथ ही पूर्व से नियुक्त एक-एक सहायक संचालक कृषि को खंड स्तरीय नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौपी गयी है। जिलें के उप संचालक कृषि ओ.पी. चैरे द्वारा किसानांे से कृषक संगोष्ठियों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कृषि तकनीक का लाभ लेने की अपील की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें