सीबीआई जांच पर निर्भर अगस्ता वेस्टलैंड का फैसला. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 8 मई 2013

सीबीआई जांच पर निर्भर अगस्ता वेस्टलैंड का फैसला.


रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कहा कि रिश्वत देने की आरोपी कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड को काली सूची में डाले जाने के संबंध में अभी कोई फैसला नहीं किया गया है और इस दिशा में ऐसा कोई भी कदम सीबीआई जांच के नतीजे पर निर्भर करेगा।

एंटनी ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कंपनी को काली सूची में डालने के संबंध में अभी कोई फैसला नहीं किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

रक्षा मंत्रलय ने 55.62 करोड़ यूरो की लागत से 12 वीवीआईपी हेलीकाप्टरों की आपूर्ति के लिए अगस्ता वेस्टलैंड के साथ फरवरी 2010 में एक संविदा पर हस्ताक्षर किए थे।उन्होंने सी एम रमेश के एक सवाल के जवाब में कहा कि संविदा को निरस्त करने के संबंध में फैसला सीबीआई की जांच के परिणाम पर निर्भर करेगा। यह पूछे जाने पर कि क्या सीबीआई इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि प्रथम दष्टया इस सौदे में भ्रष्टाचार का मामला है, एंटनी ने कहा कि प्राथमिकी में संबंधित व्यक्तियों व बिचौलियों द्वारा आपराधिक षडयंत्र सरकारी पद का दुरुपयोग, गैरकानूनी रूप से लाभ लेने जैसे आरोप शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: