दीन दयाल मार्केट एवं स्वसहायता समूह योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभांवित किया जायेगा
छतरपुर/08 मई/राज्य शासन द्वारा अनु0 जाति वर्ग के व्यक्तियों को दीन दयाल मार्केट विकास योजना के तहत स्वरोजगार स्थापित करने हेतु आर्थिक मदद प्रदान करने की योजना शुरू की गई है। योजनांतर्गत लघु व्यवसाय स्थापित करने के उद्देश्य से कुल 50 हजार रूपये की आर्थिक मदद ऋण के रूप में मुहैया कराई जाती है। जिसमें दुकान निर्माण के लिये 25 हजार रूपये एवं उपकरण के लिये 25 हजार रूपये शामिल हैं। विभाग द्वारा 50 प्रतिशत् राशि अनुदान स्वरूप दी जाती है। इस योजना में जिले को वित्तीय वर्ष 2013-14 के दौरान 10 इकाई का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। योजना का लाभ लेने के लिये आवेदक को म0प्र0 का मूल निवासी होने के साथ ही आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के मध्य एवं न्यूनतम 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। आवेदक की आय शहरी क्षेत्र में 55 हजार रूपये व ग्रामीण क्षेत्र में 40 हजार रूपये से अधिक नहीं होना चाहिये। दुकान के लिये स्वयं का 100 वर्ग फीट भू-खण्ड अथवा स्थाई/अस्थाई पट्टा होना चाहिये। उक्त दीन दयाल मार्केट योजना के अतिरिक्त शासन की बहिन निवेदिता स्वसहायता समूह योजना के अंतर्गत 7 समूहों को लाभांवित किया जाना है। जिसके तहत अनु0 जाति वर्ग की 10 महिलाओं के समूह को लघु कुटीर उद्योग अथवा व्यवसाय जैसे पशुपालन, हस्तशिल्प इत्यादि चलाने हेतु प्रति व्यक्ति के मान से 30 हजार रूपये का ऋण एवं 10 हजार रूपये का अनुदान अर्थात् समूह को 3 लाख रूपये का ऋण एवं 1 लाख रूपये का अनुदान बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा। व्यवसाय का संचालन समूह को सामूहिक रूप से करना होगा। योजना का लाभ लेने हेतु आवेदकों की उम्र 18 से 45 वर्ष के मध्य होने के साथ-साथ जिले का मूल निवासी एवं बीपीएल सूची में नाम होना जरूरी है। आवेदक को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड एवं परिचय पत्र के साथ योग्यता तथा अनुभव संबंधी प्रमाण पत्र के साथ आवेदन करना होगा। उपर्युक्त दोनों योजनाओं के आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी के लिये कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कक्ष क्रमांक 27 में स्थापित जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।
कौशल उन्नयन प्रशिक्षण हेतु डाटाबेस तैयार होगा
छतरपुर/08 मई/अनुसूचित जाति वर्ग के 18 से 35 वर्ष की आयु के बेरोजगार युवाओं को उनकी अभिरूचि अनुसार विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षित कर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने एवं शासकीय, अशासकीय व सार्वजनिक उपक्रमों में रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने की कार्य योजना तैयार की गई है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक युवकों को पंजीयन हेतु अपना बायो डाटा नगर पालिका/नगर पंचायत कार्यालय अथवा जनपद पंचायत कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा। अनु0 जाति बालक छात्रावास के अधीक्षकों एवं जिला अंत्यावसायी कार्यालय में भी पंजीयन के लिये वांछित जानकारी सहित बायोडाटा उपलब्ध कराया जा सकता है। बायोडाटा के साथ शैक्षणिक योग्यता, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड एवं परिचय पत्र की छाया प्रति भी संलग्न करना होगी। शाला त्यागी एवं बेरोजगार व्यक्तियों को ही आवेदन करने की सलाह दी गई है। प्रशिक्षणार्थी सीसीए, डीसीए, पीजीडीसीए, हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, मेशन, बेल्डिंग, ब्यूटी पार्लर, ड्राइवर कम मैकेनिक, इंटीरियर डिजाइनिंग, फिटर, नर्सिंग, सिक्योरिटी गार्ड, रिटेल ट्रेडर्स, बीपीओ एवं अन्य रोजगार मूलक प्रशिक्षण आदि में से अपनी अभिरूचि के अनुसार ट्रेड का चयन कर सकता है।
अनुपयोगी सामग्री की नीलामी 16 को
छतरपुर/08 मई/जिला सैनिक कल्याण कार्यालय छतरपुर की अनुपयोगी/निरर्थक भंडार सामग्रियों टाइपराइटर्स, डुप्लीकेटिंग मशीन, कुर्सियां, टेबल, दरी, कम्प्यूटर, प्रिंटर, बेंच आदि की नीलामी सागर रोड स्थित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में 16 मई को की जायेगी। नीलामी प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक चलेगी।
समस्याओं के निराकरण हेतु तत्काल शिविर लगायें: मुख्यमंत्री
- समाधान आॅन लाइन कार्यक्रम की वीडियो कान्फ्रेंसिंग सम्पन्न
छतरपुर/08 मई/मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा है कि उनके भ्रमण के दौरान जनता से प्राप्त आवेदनों का तत्काल लोक कल्याण शिविर लगाकर निराकरण करना सुनिश्चित किया जाये। साथ ही जनता से प्राप्त आवेदनों के निराकरण के फीडबैक से भी उन्हें अवगत कराया जाये। भ्रमण के दौरान जो व्यक्ति किसी कारणवश आवेदन नहीं दे पाते हैं और अपनी समस्या मौखिक ही बताते हैं तो उनके नाम लिखकर समस्या के निराकरण की कार्यवाही कर उन्हें अवगत कराया जाये। मुख्यमंत्री श्री चैहान विगत दिवस समाधान आॅनलाइन कार्यक्रम की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी के वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष में प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भावना वालिम्बे, अपर कलेक्टर श्री गिरीश शर्मा, उप संचालक कृषि श्री आई एस बघेल, सीएमएचओ श्री के के चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि ग्रीष्मकाल में पेयजल की समस्याओं से निबटने के लिये प्रदेश में पुख्ता इंतजाम कर लिये जायें। लोगों को पेयजल के लिये परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि आगामी जून माह से गरीबों को 1रू. किलो गेहूं एवं आयोडीनयुक्त नमक तथा 2रू. किलो चावल देने की योजना तैयार की गई है जिसके शुभारम्भ के लिये अभी से ही तैयारी कर ली जाये। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना के तहत मजदूरों की संख्या न घटे इसके लिये उन्हें पर्याप्त कार्य मिलता रहे। उन्होंने अधिकारियों को स्वप्रेरित होकर योजनाओं का लाभ पहुंचाने के भी निर्देश दिये। श्री चैहान ने छतरपुर जिले के एक प्रकरण का निराकरण भी किया।
छतरपुर/08 मई 2013/प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निकाली गई परिर्वतन यात्रा की सफलता पर काॅग्रेस नेता एवं समाज सेवी आलोक चतुर्वेदी पज्जन भैया ने आभार जताया है। उन्होनें कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव और शहर के विभिन्न वार्डों से काॅग्रेसी कार्यकर्ता भारी तादाद में एकजुट हुये। पुलिस प्रशासन और मीडिया ने भी सहयोग प्रदान किया। इस प्रकार सबके सम्मिलित प्रयास से परिर्वतन यात्रा कामयाब हुई। उन्होनें इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं, पुलिस प्रशासन तथा मीडिया के अलावा सभी सहयोगीजनों का हृदय से आभार जताया है। पज्जन भैया ने उम्मीद जतायी है कि भविष्य में सभी का इसी प्रकार सहयोग मिलता रहेगा। काॅग्रेस नेता संजय चैरसिया ने बताया कि छत्रसाल चैराहे पर आयोजित हुई परिर्वतन यात्रा से काॅग्रेसजन काफी उत्साहित है। आभार व्यक्त करने वालों में पार्टी जिला अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी, राजनगर विधायक नाती राजा, पूर्व विधायक शंकर प्रताप सिंह मुन्ना राजा, पूर्व काॅग्रेस जिला अध्यक्ष जगदीश शुक्ला, परिर्वतन यात्रा के प्रभारी अनीस खान, दौलत तिवारी, महेश कक्के, संतोष तिवारी, रामकिशोर पटैरिया, लखन दुबे, राजेन्द्र अग्रवाल (पप्पू), ब्लाॅक अध्यक्ष छतरपुर परमानंद विश्वकर्मा (हल्के भैया), ईशानगर ब्लाक अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह पप्पू राजा, नगर अध्यक्ष स्वदेश जैन, कल्याण सिंह कक्का जू, लखन पटेल मौराहा, माखन यादव बरकौंहा, प्रमोद पाण्डेय कांटी, छोटेलाल यादव गंगायच, कार्तिके सनागो, पप्पू चैरसिया, भगवानदास कुशवाहा, रजनीश मिश्रा, बकील अहमद, सरमन पटेल, दीनदयाल कुशवाहा, मुन्ना पटेल, अंजना चतुर्वेदी, शिवानी चैरसिया, रमा चैहान, लक्ष्मी चैबे, अनवरी खातून, सपना चैरसिया, मीना अग्रवाल, कमला कोरी, रहीशा सिद्धीकी, कमलेश नायक, आदित्य सिंह, अशोक मिश्रा, नितिन भागवत खरे, राजवर्धन मिश्रा, मो. हनीफ, सतीश सैनी, गोपी यादव, मो0 जकी एडवोकेट, कमाल अहमद, मो. बकी चच्चा, इवने हसन, घासीराम साहू, सनद गुरूदेव, मुकेष अग्रवाल सहित युवा काॅग्रेस, सेवा दल, महिला काॅग्रेस, एन.एस.यू.आई., सिंधिया विचार मंच,अल्प संख्यक प्रकोष्ठ, काॅग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष, पार्षदगण, जिला पंचायत सदस्य, मण्डी सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य एवं सभी काॅग्रेसजनों ने आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें