विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (08 मई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 8 मई 2013

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (08 मई)


व्यापारी सड़क पर सामग्री न रखें

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आनंद कुमार शर्मा ने व्यापारियों से कहा है कि वे सड़कांे पर विक्रय सामग्री न रखें। चूंकि वर्तमान में कृषि उपज मंडी में आवक बढ़ने और वैवाहिक समारोह का सीजन होने के कारण यातायात में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न हो के परिप्रेक्ष्य में उक्त आदेश उनके द्वारा जारी किया गया है। 

जप्ति कर कार्यवाही के निर्देश
कलेक्टर श्री शर्मा द्वारा जारी किए गए आदेश में उल्लेख है कि सड़क पर विक्रय सामग्री पाए जाने पर दलों के द्वारा सामग्री जप्त कर कार्यवाही की जायेगी वही विक्रेता के खिलाफ नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की गई है। 

समिति गठित 
इस दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से सम्पन्न हो, यातायात में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो के लिए कलेक्टर द्वारा समस्याओ के निराकरण हेतु एक समिति गठित की है जो समय समय पर बाजार का भ्रमण कर व्यापारियों को सामग्री सड़क पर ना रखने के लिए बाध्य करेंगी। एसडीएम श्री अविनाश तिवारी के नेतृत्व में गठित इस समिति में तहसीलदार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, कोतवाली थाना प्रभारी और यातायात थाना प्रभारी को शामिल किया गया है उक्त आदेश के निर्देश कलेक्टर श्री शर्मा द्वारा बुधवार को व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में आम सहमति के उपरांत लिए गए। समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि बाजार मंे आने वाले ग्राहकों के लिए जगह-जगह पार्किंग की व्यवस्था की जायें। व्यापारी स्वंय भी आप से समन्वय स्थापित कर दो दिवस के भीतर सामान हटाने की कार्यवाही करें पर भी सहमति व्यक्त की गई।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत जिले का सबसे बड़ा आयोजन सिरांेज में 12 को 
  • लगभग 19 सौ का पंजीयन हुआ, पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए गए


मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सिरोंज के एलबीएस महाविद्यालय परिसर में 12 मई को वैवाहिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया है पंजीकृत 1900 का विवाह पूर्ण रीति रिवाजों से हो के लिए की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे है। बुधवार को एलबीएस काॅलेज प्रागंण में पहुंचकर कलेक्टर श्री आनंद कुमार शर्मा और समाजसेवी श्री उमाकांत शर्मा ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह चैधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राय सिंह नरवरिया, एसडीएम सिरोंज श्री राकेश कुमार शर्मा, लटेरी एसडीएम श्री भूलनदास द्विवेदी, श्री रमेश यादव, श्री संतोष चैरे समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं दोनो जनपदों के सीईओ समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद थे। आयोजन के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं की कलेक्टर श्री शर्मा ने बिन्दुवार समीक्षा की। जिसमें उन्हांेने शासन से मुहैया उपलब्ध कराई जाने वाली राशि, यातायात व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, पंजीयन काउंटर, सामग्री वितरण काउंटर, खोया पाया, पुलिस सहायता केन्द्र, चिकित्सा सुवधिाएं, अग्निरोधक संयंत्र इत्यादि के लिए चयनित किए गए स्थलों का निरीक्षण कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

भोजन प्रसादी 
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में भोजन प्रसादी वितरण के लिए सौ-सौ अलग- अलग काउंटर बनाए गए है पंजीयन काउंटर पर ही प्रत्येक हितग्राही को चार-चार टोकन दिए जायेंगे। 

1862 वेदियों का हुआ निर्माण 
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सम्पन्न होने वाले उक्त वैवाहिक कार्यक्रम के लिए कुल 1862 वेदियां बनाई गई है प्रत्येक 10 वेदी पर एक-एक पंडित की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है जो लाउड स्पीकरों के माध्यम से मंत्रो का उच्चारण कराकर वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न करायेंगे। 

हेलीपेड
वैवाहिक समारोह में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान स्वंय मौजूद रहकर नव वर-वधुओं को आर्शीवाद देंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को ध्यानगत रखते हुए आयोजन स्थल के समीप बनाएं जा रहे हेलीपेड स्थल का भी कलेक्टर श्री शर्मा सहित अन्य ने जायजा लिया। 

प्रकाश व्यवस्थाएं
कार्यक्रम के दौरान बिजली की सतत आपूर्ति बनी रहे इसके लिए दो-दो सौ केव्ही के दो ट्रांसफार्मर स्थापित करायें जाने के निर्देश ऊर्जा विभाग को दिए गए वही जनरेटरों एवं अन्य संसाधनो के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पेयजल आपूर्ति हेतु नियत स्थलों पर बीस टेंकर रखने और समीप के कुंए से पाईप लाइन डालकर 25-25 नलों के कनेक्शन करने, शीत टेंकरों की व्यवस्थाओं के परिपे्रेक्ष्य में कलेक्टर श्री शर्मा द्वारा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की गई और उनके द्वारा आश्वासन दिया गया कि अधिक से अधिक शीतल जल बनायें रखने वाले टेंकर उपलब्ध करायें जायेंगे। यातायात नियंत्रण के लिए पांच पाइंट निर्धारित किए गए वही समारोह स्थल को नो व्हीकल जोन बनायें जाने की बात कही गई। 

चल समारोह
गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिरोंज में सम्पन्न होने वाले मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने वाले दुल्हों के लिए चल समारोह का आयोजन सायंकाल विभिन्न मार्गो से होता हुआ आयोजन स्थल पर पहुंचेगा। कलेक्टर श्री शर्मा ने इस दौरान समस्त अधिकारियों से कहा कि विवाह हेतु पंजीकृत किए गए कन्याओं का आयु प्रमाणिकरण का परीक्षण अवश्य करा लें। उन्होंने उक्त कार्य निकाय, जनपद अपने-अपने कार्य क्षेत्रों के आवेदकों का स्वंय परीक्षण कराकर एकजाई रिपोर्ट अनुविभागीय राजस्व अधिकारी को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर एवं रात्रि चैपाल पठारी में आज

ग्रामीणजनों की मूलभूत समस्याओं के निदान हेतु शासन के दिशा निर्देशो के अनुपालन में कलेक्टर श्री आनंद कुमार शर्मा द्वारा नौ मई गुरूवार को कुरवाई विकासखण्ड के ग्राम पठारी में जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर एवं रात्रि चैपाल का आयोजन किया गया हैं। कलेक्टर श्री शर्मा ने समस्त विभागों के जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्वंय रात्रि चैपाल में मौजूद रहकर विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणजनों को दे और विभाग से संबंधित प्राप्त होने वाले आवेदनों का मौके पर निराकरण कराने का प्रयास करें। 

कोई टिप्पणी नहीं: