दिनदहाड़े उठा ले गए चमड़ा फैक्ट्री की मशीन
- अब भूमि पर अवैध कब्जा की कतिपय तत्वों की नजर
- फैक्ट्री के प्रभारी ने नहीं दर्ज कराई एक भी प्राथमिकी
जिला मुख्यालय के पिउनीबाग बसवरिया बंगाली काॅलोनी वार्ड 31 अंतर्गत स्थित चमड़ा फैक्ट्री सरकारी उपेक्षा से बिना माई बाप का हो गया है। इस फैक्ट्री के सारे मशीन और आलमीरा व अन्य महत्वपूर्ण उपकरण कतिपय तत्वों ने दिन के उजाले मंे खोलकर लूट लिए गए और मकान के सभी खिड़की दरवाजे निकालकर कौडि़यों के दाम बेच दिए गए। लेकिन आज तक न तो कोई इसका विरोध किया और ना ही इन तत्वों के खिलाफ आज तक प्रभारी पदाधिकारी की ओर से प्राथमिकी ही दर्ज कराई जा सकी। जिससे आम लोग हैरत में हैं। मौजूद समय में बताया गया है कि इस फैक्ट्री की भूमि पर कतिपय तत्वों की नजर है। वे इस भूमि पर अवैध ढंग से कब्जा जमाने के लिए तरह-तरह के हथकंथे अपना रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस भूमि पर पिछले दिनों जब एक जेसीबी मशीन से सफाई होते देखा गया तो वे इसे अवैध कब्जा करने की आशंका से एकजुट होने लगे। लेकिन पता चला कि कतिपय युवक यहां खेल मैदान बनाने की फिराक में लगे हैं। लोगों को आशंका है कि अतिक्रमणकारी इन युवकों को अपनी स्वार्थ सिद्धि के लिए खेल का सामान देने का वादा किया था, लेकिन लोगों का विरोध देखकर वह सहम गया। जानकारों का कहना है कि इस फैक्ट्री के मशीनों को चोरी कर बेचने की सूचना पुलिस को देते रहे हैं। लेकिन पुलिस का कहना था कि प्रभारी पदाधिकारी ने इसकी कोई लिखित शिकायत नहीं की है। सनद रहे कि इस चमड़ा फैक्ट्री में दो तरह के यूनिट थे। एक को लेदर गुडस फैक्ट्री और दूसरे को माॅडल टेनरी के नाम से ख्याति थी। यहां से तैयार चमड़े की विदेशों में काफी मांग थी। जूते निर्माण के लिए यहां के चमड़े का निर्यात किया जाता था। बताते हैं कि अस्सी के दशक तक यह फैक्ट्री किसी तरह चलता रहा। लेकिन सरकारी उपेक्षा से रूग्ण हो गया और बाद में मजदूरों की राशि भुगतान नहीं होने और कच्चे माल के लिए राशि मुहैया नहीं कराये जाने से अचानक बंद हुआ तो उसके बाद किसी स्तर से इसकी सुधि नहीं ली गई। स्थानीय लोगांे का कहना है कि इस फैक्ट्री के अंदर एक पदाधिकारी रहते थे, लेकिन वेतन के अभाव के कारण वे यहां से अपना स्थानांतरण अन्यत्र करा लिए। उसके बाद यहां का प्रभार जिला उ़द्योग केन्द्र के महाप्रबंधक को मिला। आरोप है कि जब से प्रभार जिला उद्योग केन्द्र के प्रबंधक के पास गया है तब से इसकी लगातार दिनदहाड़े चोरियों का सिलसिला चल पड़ा और अब तो केवल मकान का ढ़ांचा और भूमि ही शेष रह गई है। लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र इस फैक्टी की सुधि नहीं ली गई तो खाली भूमि और मकान के ढ़ांचे पर अतिक्रमणकारी काबिज हो जायेेंगे।
आगजनी में प्राथमिकी, छह नामजद
बेतिया जिले के जगदीशपुर थाना अंतर्गत दिउलिया गांव में गत दिन हुई आगजनी के मामले में घायल राजनारायण यादवच के बयान पर एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। जिनमें उसी गांव के लालबाबू यादव, शंभू यादव, शिवनाथ यादव, गोपाल यादव, अनिल यादव और हरेन्द्र यादव का नाम शामिल है। इस कांड संख्या 119/13 मंे दिनांक 24 अप्रैल 2013 को पुलिस के समक्ष घायल राजनारायण ने बयान दिया कि 23 अप्रैल की रात्रि में जब उसकी नींद खुली तो लालबाबू यादव और शंभू यादव घरों में किरोसिन छिड़क रहे थे और शिवनाथ यादव, गोपाल यादव, अनिल यादव ने उन्हें देखते ही घर में माचिस से आग लगा दिए। जबकि मौके पर हरेन्द्र यादव फरसा लेकर खड़ा हो पहरा दे रहा था। आग बूझाने के क्रम में वे भी झुलस गए। पुलिस इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
दुर्घटनाओं मंे एक युवक की मौत, तीन घायल
बेतिया जिले में हुई विभिन्न दुर्घटनाओं में जहां एक युवक की मौत हो गई वहीं तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पचपन पुल के समीप तेज गति से आ रही एक बाइक ने बैल गाड़ी में ठोक दिया, जिसमें बाइक चालक पूर्वी चंपारण जिला के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सरेह पीपरा गहरी निवासी 20 वर्षीय सुभाष कुमार पिता बद्री यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि बाइक पर सवार मृतक का फूफेरा भाई भी जख्मी हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम एमजेके अस्पताल मंे कराकर परिजनों को सौंप दिया। घायल का स्थानीय इलाज कराया गया। पुलिस बाइक को जब्त कर थाना पर ले गया है। बताते हैं कि सुभाष कुमार अपने बहन के घर सुगौली थाना क्षेत्र के लगुनिया से वापस अपने घर लौट रहा था। योगापट्टी थाना क्षेत्र के नवका टोला पटेरवा निवासी रामाकांत यादव पिता स्वर्गीय लुटावन यादव को गांव में ही एक अज्ञात बाइक चालक ने ठोकर मार दी। जिससे वे घायल हो गए। उधर गौनाहा थाना के बाजार निवासी शेख रेयाज पिता शेख राउत एक बोलेरो से घर जा रहे थे। इस दौरान नरकटियागंज-बेतिया मुख्यमार्ग में साठी थाना के मुसहरवा के पास एक दूसरे वाहन ने हाथ बाहर निकालने के कारण ठोकर मार भाग निकला। शेख रेयाज को घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
अज्ञात बृद्ध का शव बरामद, सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन से गिर महिला की मौत
एक अज्ञांत बृद्ध का शव रेलवे स्टेशन परिसर से बेतिया जीआपी के जवानों ने गुरूवार की सुबह बरामद किया है। जीआपी ने बृद्ध के शव को कब्जे में लेकर एमजेके अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। जीआरपी को अशंका है कि बृद्ध यात्रा पर था इस दौरान नशाखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। पोस्टमार्टम रिर्पोट के बाद अग्रतर कारवाई कराई जायेगी। वही दिल्ली-रक्सौल डाउन सत्याग्रह एक्सप्रेस से हरिनगर रेलवे ढ़ाला पर ट्रेन से गिरने के बाद बुरी तरह से जख्मी हो गई उसे ईलाज हेतु रामनगर पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत ईलाज के क्रम में हो गई। जिसकी पहचान रामनगर थाना क्षेत्र के सोनखर निवासी डा. हिरों की पत्नी शकिला खातुन के रूप में की गई है।
बाइक की डिक्की से उच्चकों ने उड़ाई तीस हजार रूपये
मझौलिया थाना क्षेत्र के बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक से पैसे निकालकर चीनी मिल जा रहे एक बाइक चालक ग्रामीण की डिक्की को तोड़कर उससे उच्चकों ने तीस हजार रूपये उड़ा दी। जानकारी के अनुसार नौतन थाना क्षेत्र के वरियारपुर गांव निवासी गौरीशंकर यादव मझौलिया पंजाब नेशनल बैंक से तीस हजार रूपये की निकासी की और अपने बाइक की डिक्की में रखकर चीनी मिल परिसर गये, जहां बाइक को खड़ी कर कार्यालय में घुस गये और अपनी कार्य कराने लगे। बताते हैं कि कार्य समाप्त होने पर जब वे लौटे तो बाइक की डिक्की टूटी और रूपये गायब पाया। इसकी जानकारी लेना चाहा तो पता चला कि उच्चकांे ने रूपये उड़ा दिए है। तब पीडि़त ने थाना की शरण ली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
निबंधन कार्यालय बम बरामदगी मंे आधा दर्जन संदिग्ध हिरासत में
निबंधन कार्यालय में बम बरामदगी के मामले मंे नगर पुलिस ने करीब आधा दर्जन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उक्त जानकारी देते हुए एसडीपीओ रामानंद कौशल ने बताया कि इस मामले में निबंधन कार्यालय के लिपिक वीरेन्द्र प्रसाद सिंह के बयान पर अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध एक कांड दर्ज किया गया है। जिसमें नगर पुलिस तेजी से अनुसंधान जुट गई है। पहले से जिन लोगों की बम कांडों में संलिप्तता रही है और वे जेल से छूट गए हैं। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि शीघ्र ही बमकांड का उद्भेदन कर लिया जायेगा।
अपहृत बीडीओ पुत्री प्रेमी संग चढ़ी पुलिस के हत्थे
नगर पुलिस ने करीब तीन माह पूर्व नगर के छावनी से अपहृत योगापट्टी बीडीओ की पुत्री रेहाना (काल्पनिक) को बरामद कर लिया है। साथ ही इस मामले के आरोपी राहुल सिंह को भी पुलिस ने गिरफतार कर लिया है। इसके साथ ही इस अपहरण कांड का पूरी तरह पटाक्षेप हो गया है। रेहाना ने पुलिस को बताया कि उसने अपने प्रेमी गुरू राहुल सिंह से शादी रचा लिया है। जब वह मोतिहारी के लखौरा हाईस्कूल में पढ़ती थी। तभी से उसने अपने गुरू राहुल सिंह को दिल दे बैठी थी और उसी समय से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। बाद में उसके फरार होने पर बीडीओ शाह राजा हुसैन ने इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस सुराग लगाने में जुटी थी और अंततः सफलता मिल गई। पुलिस ने बताया कि रेहाना का मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा।
समकालींन अभियान में 10 को जेल
एसपी सुनिल कुमार ने बताया कि पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में समकालींन अभियान चलाकर 10 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने बथबरिया थाना के शेरा बाजार से होशिला यादव रामनगर पुलिस ने चोरी के आरोपित सावन यादव भैरोगंज पुलिस ने नड!डा निवासी 6 वारंटी हरिचंद सिंह फणिन्द्र सिंह भुटन सिंह नागेन्द्र सिंह बेचू सिंह झापस चैधरी वहीं बगहां पुलिस ने सिकटिया गांव से दो वारंटी रामभरोस यादव और उमाशंकर कुशवाहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
नवसृजित विद्यालयों का वैकल्पित इंतजाम किये गये
सर्व शिक्षा अभियान के तहत नगर के विभिन्न जगहों पर पांच नवसृजित प्राथमिक विद्यालयों को खोले जाने का निर्णय लिया गया था। इन विद्यालयों में पठन पाठन शुरु करने के लिए तत्काल समुदायिक भवनों को चयनित किया गया है। उक्त बातें नप के ईओ सह बीडीओ अजय कुमार ने कही। श्री कुमार ने बताया कि पूर्व में हीं नगर के ठाकुरवाडी टोला रतनपुरवा बैकूंठपुर नरायनापुर बहुवरी और यादव टोला में नवसृजित विद्यालय को शुरु करने के लिए ठाकुरबाडी टोला में कचहरी परिसर के भवन व अन्य स्थानों पर बने सामुदायिक भवन में विद्यालयों का संचालन शुरु होगा। चयनित भवनों की सूची प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी को भेज दी गई है। इन विद्यालयों में शिक्षकों को भी प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। बीईओ को अभियान चला कर बच्चों को नामंकन कराने का सुझाव दे दिया गया है।
बिहार सरकार के मंत्री को आदीवासी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने सौंपा मांग पत्र
बिहार सरकार के मंत्री जितन राम माझाी को मोहन साह गोंड अध्यक्ष अनुसूचित जाति जन जाति जद यू आदिवासी प्रकोष्ठ जिला प. चंपारण ने पांच सूत्री मांग पत्र को समर्पित किया है। मांग पत्र में कहा गया है कि थरुहट विकास प्रधिकरण के समकक्ष प. चंपारण आदीवासी विकास प्राधिकरण पूरे जिले में लागू किया जाए। बिहार में आदिवासियों की संख्या अन्य राज्यों से कहीं ज्यादा है। बिहार में 7ः5 प्रतिशत लागू किया जाये। गोंड आदिवासियों के बीच सरकारी योजनाओं की जानकारी दिया जाए । वहीं उनलोगों के बीच सरकरी कैम्प लगाकर उस लाभ से लाभांन्वित कराया जाय। महादलित समुदाय को मिलने वाली सभी सुविधाओं के तहत गांव आदीवासियों को भी उन सभी योजनाओं से लाभन्वित किया जाय। प0 चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया में आदिवासी आवासीय छात्रावास के साथ साथ जिले के सभी प्रखण्डों में आदिवासी छात्रावास का निर्माण कराया जाए।
आज हडताल पर रहेंगें दवा विक्रेता
गलत दवा नीतियों के खिलाफ आॅल इंडिया आर्गेनाइजेशन केमिस्ट एन्ड ड्रागिस्ट एवं बिहार केमिस्ट एन्ड ड्रगिस्ट एसोसियशन 10 मई को हडताल पर रहेंगें। इस हडताल को सफल बनाने के लिए दोनो संगठन एकजूट हो गये है। संघ के अनिल दास नरेश श्रीवास्तव डा0 विकास कुमार मिश्र ने बताया कि इनकी मांगों में दवा बिक्रेताओं को अल्प अवधि का प्रशिक्षण कोर्ष चलाकर उन्हें व्यवसाय में अपनी आजिविका चलाने के लिए सक्षम व्यक्ति के रूप में मान्यता देने किसी कारण से दवा के अवमानक पाये जाने पर इसकी जबाबदेही र्निमाता कंपनी को ठहराने जीवन रक्षक दवाओं एवं वैक्सीन की कीमत कम करने तथा पेटेंट के नाम पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा अधिक कीमत लेने को लेकर रोक लगाने की मांग शामिल हैं।
तीन दिनों बाद पुलिस ने माना समाहरणालय से नाजीर की हुई है अपहरण
तीन दिनो के बाद जिला नाजीर के अपह्ररण कर लिए जाने की बात अब पुलिस भी मामने लगी है। यही कारण है कि जिला मुख्यालय में कार्यरत नाजीर अरबिंद कुमार वार्मा की पत्नी रुबी वर्मा के आवेदन पर पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।प्राथमिकी में समाहरणालय के आदेशपाल इस्लाम रामाशंकर व मोतीलाल को संदिग्ध माना गया है। आवेदन में कहा गया है कि नाजीर के मोबाइल ढाई बजे से हीं इस्लाम रखे हुये था। साढे पांच बजे उसने नाजीर की पत्नी से पुछा कि नाजीर बाबू घर पर आयें हैं अथवा नहीं । अपने पति के मोबाइल से दस बात को सुन का नाजीर की पत्नी रूबी कुमारी घबरा गई। वहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जूट गई है। इधर नाजीर के परिजनों का बुढा हाल है। जीनदिनों से घर में खाना भी नहीं बन रहा है। पत्नी व बच्चों की स्थिति पगलों की तरह है। शहर में नाजीर का गायब होना चर्चा का विषय बना हुआ है। नाजीर को किसी से कोइ दुश्मनी भी नहीं थी। परिवार के लोगों ने कहा है कि नाजीर एक अनुशाशित व्यक्ति थे। और परिवार के साथ कुशल व्यवहार था। नाजीर के अपह्ररण होने के बाद नाजीर के परिवार का सहारा उसके भाई बने हुए है।
तलाब खुदाई की स्वीकृति मिली
नरकटियागंज प्रखण्ड में मनरेगा योजना के तहत तलाब खुदाई की स्वीकृति 8 मई से बंद कर दी गयी है। यह बातें मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश कुमार रमन ने पत्रकारों को बताया कि मनरेगाकर्मियों को इसका निदेश दे दिया गया है। तलाब खुदाई का कार्य बरसात पूर्व कर लिया जायेगा। अन्यथा बरसात में तलाब अधूरा रहने के कारण योजना में भारी घाटा होगा। इन्हों ने बताया कि 120 तलाबों की खुदाई शुरु कर दी गई है। क्यो की प्रत्येक पंचायत में 10 तलाबों की खुदाई का लक्ष्य रखा गया है। जिसे इस वितीय वर्ष में पूरा कर लेना है।
अबैध शराब के अड्डे व तस्करो पर चुलिस की गिरेगी गाज डीएम ने दिया एसपी को निदेश
प.च जिला मुख्यालय से लेकर सीमाई क्षंत्रों में अबैध शराब के धन्धेबाज एवं तस्करों पर उत्पाद विभाग नाकारा साबित हुआ है। छापेमारी के दौरान इस विभाग को रकम उगाही कारना हीं मा़त्र रह गया है। उत्पाद अधीक्षक पर नजराना लेने का आरोप है। इस कारोबार के धन्धेबाजो पर अंकुश लगाने के लिए डीएम श्रीधर चिरीवोलू ने बगहां बेतिया पुलिस जिले के एसपी के साथ एक आवश्यक बैठक कर निदेश दिया है कि सीमाई क्षेत्र में शराब की तस्करी करनेवाले तत्वो को चिन्हित कर इसकी सूची जिला को उपलब्ध कराते हुए कार्रवाई करे। बताते चले कि नगर के जगजीवन नगर में वर्षो से उत्पाद विभाग के सांठ गांठ से पंडिताइन के पुत्र बधु स्मैक के अड्डे को संचालित करती आ रही है। जबकि इस धन्धे में उसका पती जेल में बंद है। स्मैकव चरस का एक मात्र अबैध बिक्रेता मैना देवी बतायी जाती है। ऐतिहांसिक सागर पोखरा शिव मंदिर के प्रांगन में बने सामुदायिक भवन के बरामदे मेंदिन रात युवक पीते नजर आते है। इन युवको को पुलिस भी पकडने से परहेज करती है। क्योकि नशे की लत ने इन्हें चलता फिरता लाश बना दिया है। अबैध शराब के धन्धेबाजों पर अंकूश लगाने की पहल पर डीएम श्रीधर सी की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें