श्योपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (09 मई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 9 मई 2013

श्योपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (09 मई)


विभिन्न विभागों के लक्ष्यों के अनुरूप स्वीकृत कार्योे को प्रारंभ करावें- कमिश्नर
  • संभाग, जिला और विकास खण्ड स्तर के अधिकारियों की बैठक में निर्देश


चम्बल संभाग के कमिश्नर श्री शिवानन्द दुबे ने कहा है कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाअेां का क्रियान्वयन समय सीमा में किया जावें। साथ ही चालू वित्तीय वर्ष 2013-14 के अंतर्गत विभिन्न विभागेां के स्वीकृत लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों को प्रारंभ कराया जावे। वे आज कलेक्टर कार्यालय श्योपुर के सभाकक्ष में आयोजित संभाग, जिला और विकास खण्ड स्तर के अधिकारियेां की बैठक में उनकेा दिशा निर्देश दे रहे थें। बैठक में कलेक्टर श्री ज्ञानेश्वर बी पाटील, जिला पंचायत के सीईओ श्री एचपी वर्मा, अपर कलेक्टर श्री जेसी बोरासी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय सिंह, उपायुक्त विकास श्री भगवान सिंह जाटव, एसई आरईएस श्री राकेश तिवारी, पीएचई श्री भदौरिया, विद्युत कम्पनी श्री रणवीर सिंह, उपायुक्त आजाका श्री बीबीएस सेंगर, जेडी शिक्षा श्री एमएस सिकरवार, महिला बाल विकास श्रीमती सीमा शर्मा, एसडीएम श्योपुर श्री एमके तेजस्वी, कराहल श्री एचसी कोरकू, विजयपुर श्री एमके माथुर और विभिन्न विभागों के जिला, नगरीय निकाय और विकास खण्ड स्तर के अधिकारी उपस्थित थें। चम्बल संभाग के कमिश्नर श्री शिवानन्द दुबे कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं के अंतर्गत नगरीय निकायों के क्षेत्र में संचालित विकास कार्य आगामी दो माह में पूर्ण कराये जावे। जिससे विकास की स्थिति में सुधार लाया जाकर, श्योपुर जिले को अन्य जिलों की बरावरी में लाया जा सकें। उन्होने कहा कि नगरीय क्षेत्र में अबैध काॅलोनियों का सर्वे राजस्व नगरीय निकाय के अधिकारी शीघ्र प्रारंभ करावे। साथ ही सर्वेक्षण के उपरांत अवैद्य कालोनियों का प्रकरण सामने आता है तों माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार दोषी सब रजिस्टार, तहसीलदार पर भी नगर पालिका एक्ट के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की जावे। उन्होने कहा कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अवैद्य कालोनियों को रोकने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। साथ ही जिन काॅलौर्नाइजरों पर लाइसेस नहीं है। उन पर वैद्यानिक कार्यवाही की जावे। 

इसी प्रकार डायवर्सन के केशों की समीक्षा की जाकर, अनियमितता पाये जाने पर कार्यवाही सुनिश्चित की जावे। साथ ही खसरा खतौनी का वितरण जारी रखा जावे और हितग्राही मूलक योजनाओं में ऋण वितरण की कार्यवाही को अंतिम रूप दिया जावे। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री पेयजल येाजना के अंतर्गत 15 प्रकरणों में से 8 की लक्ष्यपूर्ति सुनिश्चित की गई है। शेष कार्य 15 दिवस में पूर्ण कराये जावे। उन्होने कहा कि विद्युत कनेक्सन के अभाव में बंद पडी नलजल येाजनाओं का शीघ्र प्रारंभ कराया जावे। साथ ही हैण्डपम्प संधारण के कार्यो में गति लाई जावे। उन्होने कहा कि ऐसी नलजल योजनाऐं जो बंद पडी में उनका निरीक्षण किया जाकर, एसई पीएचई कार्यवार विभागीय अधिकारियों पर कार्यवाही प्रस्तावित करें। उन्होने कहा कि पीएचई विभाग के माध्यम से पेयजल की दिशा में सभी कार्यवाहियां त्वरित गति से लगाई जावे। साथ ही अनियमितता वरतने वाले उपयंत्री और अधिकारियों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जावे। उन्होने कहा कि स्पार्टसोर्स येाजना नगरीय नलजल योजना और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल परिवहन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। कमिश्नर श्री शिवानंद दुवे ने स्वास्थ्य विभाग की येाजनाओं की समीक्षा करते हुये कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को चुस्त और दुरूस्त बनाने के लिए सेक्टर मेडीकल आॅफीसर और बीएमओ अपने अधीनस्त अमला के कार्यो की सतत मानीटरिंग करें। साथ ही डिलेवरी में अनिमितता वरतने वाली एएनएम और एमपीडब्ल्यू पर कार्यवाही की जावे। साथ ही निःशुल्क दवा वितरण कार्यक्रम केा प्रभावी बनाया जावे। उन्होने कहा कि अटल ज्योति अभियान के अंतर्गत श्योपुर जिले की स्थिति मुरैना और भिण्ड वेहतर है। इसलिए फीडरसेपरेसन योजना के अंतर्गत 527 गांवों में 260 गांव कवर किये जा चुके है। शेष गांवों केा शीघ्र कवर किया जाकर, बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई जावे। साथ ही विद्युत वितरण कम्पनी के अंतर्गत संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार सुनिश्चित किया जावे। 

आयुक्त श्री दुवे ने महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा के अंतर्गत श्योपुर जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में खोले गये 16 डे केयर केन्द्रों के माध्यम से पोषण प्रदान करने की कार्यवाही जारी रखी जावे। साथ ही एनआरसी केन्द्रों के माध्यम से ग्रेड सुधारने के प्रयास अनवर्त जारी रखे जावे। उन्होने कहा कि समेतिक बाल संरक्षण का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जावे। साथ ही महिला उत्पीड़न की दिशा में नागरिक और ग्रामीणों में जनचेतना वाले की दिशा में अभियान चलाया जावे। साथ ही ग्राम पंचायत और ग्रामों में इस दिशा में खुले मंच पर विचारों का आदान प्रदान किया जावे। साथ ही विकास खण्ड और जिला स्तर पर भी जनचेतना वाले के कार्यक्रम आयोजित किये जावे। कमिश्नर श्री शिवानंद दुवे ने कृषि, शिक्षा, जल संसाधन, नागरिक आपूर्ति, खनिज, लोक निर्माण विभाग के अलावा मुख्यमंत्री ग्राम सडक येाजना और प्रधान मंत्री ग्राम सडक योजनाओं के कार्यो की विस्तार से समीक्षा की। साथ ही विभागीय अधिकारियों को समय सीमा में लक्ष्यपूर्ति के दिशा निर्देश दिये। कलेक्टर श्री ज्ञानेश्वर बी पाटील ने विभिन्न विभागों के माध्यम से सर्वोच्च प्राथमिकता वाली येाजनाओं की स्थिति से अवगत कराते हुये कहा कि राज्य सरकार की सभी योजनाओं और विकास कार्यो का क्रियान्वयन विभागीय अधिकारियों को माध्यम से समय सीमा में कराया जावेगा। उन्होने विकास और योजनाअेां की प्रगति के वारे में विस्तार से जानकारी दी। 

कोई टिप्पणी नहीं: