छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (13 मई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 13 मई 2013

छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (13 मई)


टी0एल0 बैठक आज  

छतरपुर/13 मई/प्रति सोमवार को आयोजित होने वाली समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक का आयोजन 13 मई को परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में सामान्य अवकाश घोषित हो जाने के कारण नहीं हो सका था। इसलिये अब यह बैठक मंगलवार 14 मई को प्रातः साढ़े 10 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री राजेश बहुगुणा की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी। बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को वांछित जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं। 

विधानसभा निर्वाचन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त  

छतरपुर/13 मई/मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश बहुगुणा ने गुजरात पैटर्न पर विधानसभा निर्वाचन 2013 को सफल रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनमें अपर कलेक्टर ज्योति कुमार श्रीवास्तव ;9424995958द्ध को मैन पावर मैनेजमेंट व कानून व्यवस्था प्रभारी एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रचना श्रीवास्तव ;9827669556द्ध को कम्प्यूटराईजेशन कार्य व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की व्यवस्था शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी निरंकार पाठक ;9425144591द्ध देखेंगे, जबकि डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख बी के पाण्डेय ;9425141289द्ध परिवहन रूट चार्ट, जोन सेक्टर व नक्शा तैयार कराने की व्यवस्था सुनिश्चित् करेंगे। सीईओ जिला पंचायत ;07682-242072द्ध मतदान दलों के प्रशिक्षण व मतदान व्यवस्था एवं स्वीप प्लान, डिप्टी कलेक्टर चिरोंजीलाल चनाप ;8435008976द्ध एवं जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी पियूष मिश्रा ;9755727540द्ध  मतदाता सूची अद्यतन कराने का दायित्व निभायेंगे।
             
निर्वाचन व्यय लेखा अद्यतन कराने का कार्य सहायक आयुक्त, वाणिज्य कर कार्यालय, नौगांव आर एस शाक्यवार ;9893587427द्ध मतपत्र एवं स्ट्रांग रूम व्यवस्था का कार्य जिला कोषालय अधिकारी संतोष सोनकिया ;9424969949द्ध मतदान सामग्री वितरण व वापसी व्यवस्था का कार्य कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग ए के जैन ;9425455144द्ध प्रेक्षक व्यवस्था का कार्य खनिज अधिकारी प्रेम प्रकाश राय ;9424306124द्ध देखेंगे। इलेक्ट्राॅनिक एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराने की जिम्मेदारी जनसम्पर्क अधिकारी लक्ष्मण सिंह ;9993046526द्ध, शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित् करने एवं कम्यूनिकेशन प्लान की जिम्मेदारी डिप्टी कलेक्टर सपना खेमरिया ;9406931575द्ध एवं जिला पंचायत के सहायक यंत्री संतोष गुप्ता ;9425142001द्ध  शीलिंग व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला संयोजक, आजाक आर पी भद्रसेन ;9425103581द्ध एवं एसएलआर आर बी वर्मा ;9425141289द्ध, मतगणना स्थल पर बैठक व्यवस्था की जिम्मेदारी एसडीएम सुरभि तिवारी ;8889609355द्ध एवं ईई पीडब्ल्यूडी ए के जैन ;9425455144द्ध तथा ईव्हीएम के क्लियरेंस एवं मशीन में प्रत्याशी सेट कराने की जिम्मेदारी महाराजा महाविद्यालय के प्राध्यापक एम सी अवस्थी ;9425877142द्ध को सौंपी गई है।        





कोई टिप्पणी नहीं: