लखीसराय में भूमि विवाद में 2 सगे भाई की हत्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 मई 2013

लखीसराय में भूमि विवाद में 2 सगे भाई की हत्या


बिहार के लखीसराय जिले के कवैया थाना क्षेत्र में भूमि विवाद में कथित रूप से दो बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। दोनों बच्चे सगे भाई थे। दोनों मृतकों की आंखें भी फोड़ दी गई हैं। पुलिस के अनुसार ओझवापोखर मुहल्ला निवासी राजेश चौधरी और उनके पड़ोसी मुकेश मोदी के बीच एक जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद से चल रहा था। आरोप है कि इसी को लेकर मुकेश ने राजेश के छह वर्षीय पुत्र शंकर कुमार और आठ वर्षीय पुत्र वीरेन्द्र कुमार को गुरुवार की शाम अगवा कर लिया और उनकी हत्या कर दी। 

लखीसराय के पुलिस उपाधीक्षक एस़ क़े विश्वास ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को सुबह मुहल्ले के एक पोखर के पास से बरामद किया है। दोनों शवों की आंखें भी क्षतिग्रस्त हैं। विश्वास ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है। इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी मुकेश घटना के बाद से फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: