पूर्णिया में मुखिया के पति की हत्या, 35 गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 मई 2013

पूर्णिया में मुखिया के पति की हत्या, 35 गिरफ्तार


बिहार के पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में एक मुखिया के पति को कथित रूप से जलाकर मारे जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में 20 महिलाओं सहित अब तक 35 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर शाम किशनपुर बलुआ पंचायत की मुखिया चिमो देवी के पति जैनेन्द्र कुमार उर्फ जैना मंडल और उप मुखिया अमर मंडल खेत पर काम देखने गए थे तभी कुकरौना गांव के लगभग 50 लोगों ने वहां पहुंच कर जैनेन्द्र की पिटाई की और फिर उसे जलाकर मार डाला।

इस दौरान उप मुखिया अमर मंडल की भी लोगों ने पिटाई की, जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पूर्णिया के प्रभारी पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने शनिवार को बताया कि इस मामले के पीछे 17 एकड़ भूमि को लेकर चल रहा विवाद है और अब तक इस घटना के सम्बंध में 20 महिलाओं सहित 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टुकड़ियां छापेमारी कर रही है। गांव में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है तथा मामले की छानबीन की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: