अगस्त में वापसी करेंगी लेडी गागा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 मई 2013

अगस्त में वापसी करेंगी लेडी गागा


पॉप गायिका लेडी गागा हाल ही में सर्जरी से गुजरी हैं और वह सम्भवत: न्यूयार्क में अगस्त महीने में बेयोंसे नोल्स के शो में प्रस्तुति देंगी। गागा इस शो के जरिए वापसी की तैयारी कर रही हैं। अगर इस खबर को सच मानें तो फरवरी में हुई उनकी सर्जरी के बाद यह उनका बड़ा संगीत कार्यक्रम होगा।


वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, यह चर्चा शो से जुड़े एक वेबसाइट 'सांगकिक' द्वारा भेजे गए मेल की वजह से शुरू हुई है जिसमें गागा के तीन अगस्त को क्वीन बी के साथ प्रस्तुति देने की बात कही गई है। बेयोंसे और गागा अच्छी सहेलियां हैं तथा ये दोनों 2010 में 'टेलीफोन' शो साथ-साथ कर चुकी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: