बाजार नियामक सेबी ने पटना में अपना स्थानीय कार्यालय खोला है. क्षेत्रीय कार्यालयों को कामकाज के विकेन्द्रीकरण के प्रयासों के तहत बोर्ड ने पटना कार्यालय खोला है. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड सेबी की आठ मई की अधिसूचना जिसे गुरुवार को जारी किया गया में कहा गया है कि उसका पटना कर्यालय कोलकाता स्थित पूर्वी क्षेत्रीय कार्यालय के नियंत्रण में काम करेगा.
सेबी के अनुसार उसका पटना कार्यालय पूरे बिहार में निवेशकों के हितों की सुरक्षा के लिहाज से नियमन, निवेशक शिक्षा और दूसरे कामकाज देखेगा.
सेबी ने कहा, ‘‘इस कार्यालय की भूमिका और जवाबदेही पूरे बिहार राज्य की होगी’’. पटना के अलावा इस साल सेबी ने हैदराबाद और लखनऊ में भी अपने स्थानीय कार्यालय खोले हैं.
इससे पहले 2012 में सेबी ने जयपुर, बेंगलूर और गुवाहटी में भी अपना क्षेत्रीय कार्यालय खोला. जुलाई 2011 में सेबी के निदेशक मंडल की बैठक में कामकाज के विकेन्द्रीकरण के लिए क्षेत्रीय कार्यालय खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी.
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें