बिहार कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (बीसीडीए) के आह्वान पर राज्य के सभी दवा दुकानदारों ने कल अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। बीसीडीए के अध्यक्ष परसन कुमार सिंह ने आज बताया कि नई दवा नीति के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एआईओसीडी के आह्वान पर प्रदेश ईकाई ने भी कल हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि कल प्रदेश के लगभग 40 हजार दवा दुकानदार अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि मरीजों की परेशानी को देखते हुए प्रमुख नर्सिग होम और पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) स्थित दवा दुकानों को बंद से मुक्त रखा गया है।
इस बीच बीसीडीए के प्रदेश महासचिव अमरेन्द्र कुमार ने आरोप लगाया कि दवा व्यवसाय में खुदरा बाजार में प्रत्यक्ष विदेशी पूंजी निवेश (एफडीआई) के कारण दवा व्यवसाय बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि दवा विक्रय के क्षेत्रों में एफडीआई को स्वीकार नहीं किया जाएगा। दवा व्यवसायियों ने बंद को सफल बनाने के लिए कई जिलों में आज जुलूस निकाला।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें