लखनऊ में किशोरी को अगवा कर चलती कार में दुष्कर्म - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


सोमवार, 27 मई 2013

लखनऊ में किशोरी को अगवा कर चलती कार में दुष्कर्म

आशियाना इलाके में रविवार दोपहर कार सवार दो युवकों ने एक किशोरी को अगवा कर लिया। चलती कार में युवकों ने किशोरी के साथ चार घंटे तक सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को जहां से अगवा किया था वहीं छोड़कर वे भाग गए। एस.एस.पी. जे.रवीन्द्र गौड़ ने बताया कि आशियाना के रजनीखण्ड निवासी 13 वर्षीय किशोरी घरों में चौका-बर्तन करती है। रविवार दोपहर घर से काम करने के लिए निकली थी। उसका कहना है कि सैनिक नगर के पास कार सवार दो युवकों ने उसे अगवा कर लिया। इसके बाद युवकों ने चलती कार के भीतर ही उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब चार घंटे तक कार सवार युवक किशोरी के साथ दुष्कर्म करते रहे। 

शाम करीब छह बजे युवक किशोरी को सैनिक नगर में उसी जगह छोड़कर भाग निकले, जहां से उसे अगवा किए थे। युवकों के चंगुल से छूटने के बाद किशोरी किसी तरह बदहवास हालत में घर पहुंची। उसने घरवालों को पूरी घटना की जानकारी दी। परिवार के लोगों ने किशोरी के साथ हुई घटना के बारे में फौरन आशियाना पुलिस को बताया। 

किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की बात सुनते ही आशियाना पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर कार सवार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने पीड़ित किशोरी को चिकित्सकीय जांच के लिए भेज दिया है।  पीड़ित किशोरी ने बताया कि आरोपी एक युवक का नाम विमल मिश्र था। आशियाना पुलिस अब कार सवार युवकों की तलाश में सरगर्मी से जुट गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: