गांधी मैदान में आयोजित परिवर्तन रैली ऐतिहासिक होगी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 9 मई 2013

गांधी मैदान में आयोजित परिवर्तन रैली ऐतिहासिक होगी.


सुल्तानगंज के खादी भंडार प्रांगण में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मो. मेराज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर पर्यवेक्षक विजय कुमार पासवान एवं जिला अध्यक्ष मो. चक्रपाणि हिमांशु थे। बैठक में कहा कि 15 मई को पटना गांधी मैदान में आयोजित परिवर्तन रैली ऐतिहासिक होगी। आयोजित रैली का संदेश गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाएं, जनसंपर्क अभियान में तेजी लाएं। जनसंपर्क अभियान चौक-चौराहे पर नुक्कड़ सभा, रथ भ्रमण, साइकिल, मोटरसाइकिल जुलूस निकालें। रैली में जाने वाले कार्यकर्ताओं के लिये ट्रेन की व्यवस्था की गई है।

एक ट्रेन पीरपैंती से, दूसरी भागलपुर से खुलेगी। महिला कार्यकर्ता को ले जाने के लिये महिला बोगी की व्यवस्था की गई है। कार्यकर्ता झंडा-डंटा के साथ ट्रेन पर सवार होंगे। जिसका परिणाम आगामी लोक सभा में देखने को मिलेगा। पूर्व प्रमुख रामावतार मंडल ने कहा कि हमारी उपस्थिति इस परिवर्तन रैली में सर्वाधिक हो इसके लिये अपने समर्थकों को प्रेरित करना है। कार्यक्रम को विद्यानंद ठाकुर, प्रखंड अध्यख मो. मेराज ने संबोधित किया। इस मौके पर विद्यानंद ठाकुर, कुमुद झा, विवेकानंद यादव, अरविंद यादव, नवोद यादव, रवशि यादव, मो. अलि, प्रतीम यादव, चंद्रशेखर साह सहित प्रखंड के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: