फ्रेंच ओपन में फेडरर से हारे सोमदेव देववर्मन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 30 मई 2013

फ्रेंच ओपन में फेडरर से हारे सोमदेव देववर्मन

फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने सोमदेव देववर्मन को सीधे सेटों में हरा दिया। सोमदेव पर बुधवार को 6-2, 6-1, 6-1 से जीत दर्ज करने के साथ ही रोला गैरों पर सर्वाधिक जीत दर्ज करने वाले पुरुष टेनिस खिलाड़ियों की सूची में फेडरर तीसरे स्थान पर पहुंच गए। रोला गैरों में यह फेडरर की 56वीं जीत थी। गुइलेर्मो विलास और निकोला पीट्रांगेली रोला गैरों पर 58 जीत के साथ सम्मिलित रूप से सबसे ऊपर हैं।

विश्व वरीयता क्रम में फेडरर ने खुद से 185 स्थान निचली वरीयता क्रम वाले सोमदेव पर पहले ही सेट से दबाव बनाए रखा और सीधे सेटों में जीत दर्ज की। 28 वर्षीय सोमदेव ने अपनी प्रतिभा के अनुसार फेडरर का जमकर मुकाबला किया लेकिन फेडरर के अनुभव के आगे उनकी एक न चली। अब तीसरे दौर में फेडरर फ्रांस के जुलियन बेनेटियू का सामना करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: