गोपाल कांडा के खिलाफ आरोप तय. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 10 मई 2013

गोपाल कांडा के खिलाफ आरोप तय.

गीतिका शर्मा खुदकुशी केस की सुनवाई कर रही दिल्ली की एक अदालत ने हरियाणा के पूर्व मंत्री और मामले के मुख्य आरोपी गोपाल कांडा पर अप्रकृतिक सेक्स का आरोप लगाया है। कोर्ट ने एयर होस्‍टेस गीतिका शर्मा खुदकुशी मामले में गोपाल कांडा और अरुणा चड्ढा के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। कोर्ट ने कांडा के खिलाफ पहली नजर में आईटी कानून और आईपीसी की धाराओं के तहत बलात्कार, अप्राकृतिक यौनाचार, खुदकुशी के लिए उकसाने, साजिश रचने और फर्जीवाड़े का मामला दर्ज किया है। 

मामले की जांच कर रही पुलिस ने अप नी चार्जशीट में कांडा के खिलाफ ना तो बलात्‍कार और ना अप्राकृतिक सेक्‍स के आरोप दर्ज किया था, लेकिन कोर्ट ने  खुद से ही इन दोनों आरोपों को भी जोड़ दिया। गौरतलब है कि एमडीएलआर एयरलाइंस में काम करने वाली 23 साल की एयर होस्‍टेस गीतिका शर्मा ने 5 अगस्‍त 2012 को अपने घर में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली थी। गीतिका ने अपने सुसाइड नोट में कांडा और उसकी कम्पनी में काम करने वाली अरुणा चड्ढा को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था। जिसके बाद हरियाणा के पूर्व गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

कोई टिप्पणी नहीं: