छत्तीसगढ़ की घटना लोकतंत्र पर हमला के समान : नीतीश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 29 मई 2013

छत्तीसगढ़ की घटना लोकतंत्र पर हमला के समान : नीतीश


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में हुई नक्सली घटना काफी निंदनीय है। यह लोकतंत्र पर हमला के समान है परंतु भारत में लोकतंत्र की जड़ काफी मजबूत है, इस जड़ को हिलाया जाना संभव नहीं है। पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए नीतीश ने कहा कि यह एक समस्या है। इससे निपटने के लिए अनेक प्रकार की पहल होनी चाहिए। केन्द्र की सरकार को राज्यों की सरकार को विश्वास में लेकर ऐसी समस्या से निपटने के लिए प्रभावकारी भूमिका निभानी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि सरकार को विकास की योजनाओं को लागू करना होगा और संसाधनों को ठीक करना होगा। अब तक जो समाज की मुख्य धारा से नहीं जुड़ पाए हैं, उन्हें मुख्य धारा में लाना होगा। अलग-अलग इलाकों की समस्या को देख कर और समझ कर योजना बनाई जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं हैं। हिंसा कमजोरी का परिचायक है। जिनका विचार कमजोर होता है, वे हिंसा का सहारा लेते हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सतत् प्रयास होना चाहिए। केन्द्र को राज्य के साथ मिलकर परिस्थिति का मुकाबला करना चाहिए। ऐसी घटना को रोकने के लिए निरन्तर अभियान चलाया जाना चाहिए। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। एक घटना को लेकर नीति नहीं बल्कि परिस्थिति के संदर्भ में सुविचारित योजना बनानी चाहिए। 

कोई टिप्पणी नहीं: