छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में अब भाजपा नेताओं को जन अदालत में सजा देने का फरमान जारी कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बांदे थाना से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर नक्सिलयों ने नागरदण्ड के पास बैनर लगा कर कांकेर जिले के विकास के नाम पर चल रही विकास यात्रा को विनाशकारी रथ यात्रा बताते हुए इसका जनता से बहिष्कार करने की अपील की है।
वहीं विकास यात्रा में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने वाले जिले के भाजपा नेताओं -विजय मण्डवी, आलोक ठाकुर, भोजराज नाग, सिरो कोमरे, सतीश लाटिया, सुभाष सिंह, नीतू ठाकुर, कालू सोम, कार्तिक विश्वास, विकास पाल- को जन अदालत में सजा भोगने का फरामान जारी किया गया है। वहीं रमन सिंह के आश्वासनों का पदार्फाश करने का आह्वान भी किया गया है। नक्सलियों के इस कदम से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हालांकि इस बैनर में भाजपा नेताओं के ही नाम हैं, पर कांग्रेसी नेता भी परेशान हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें