इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने गुरुनाथ मयप्पन की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को आईपीएल की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के निष्कासन की मांग की। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन के दामाद मयप्पन को आईपीएल में ताजा स्पॉट फिक्सिंग मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।
मोदी ने शनिवार को अपने ट्विटर खाते पर कहा, "अब गुरु को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। इंडिया सीमेंट्स की फ्रेंचाइजी टीम को स्वत: ही निष्कासित कर देना चाहिए।" मोदी ने आगे ट्वीट किया, "श्रीनिवासन जैसे सभी दोषी व्यक्तियों से इस्तीफा लिया जाना चाहिए। आईपीएल के प्रबंधन दल तथा बीसीसीआई के प्रबंधन दल सभी से इस्तीफा लिया जाना चाहिए।"

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें