यौन शोषण का आरोपी डॉक्टर मंडप से गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 मई 2013

यौन शोषण का आरोपी डॉक्टर मंडप से गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के बालाघाट में कोतवाली पुलिस ने कथित तौर पर शादी का झांसा देकर एक युवती का यौन शोषण करने के आरोप में एक डॉक्टर को विवाह मंडप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बालाघाट जिला चिकित्सालय में अस्थि रोग विशेषज्ञ के रूप में पदस्थ डॉक्टर धनेन्द्र गजभिए के खिलाफ नागपुर निवासी एक युवती की शिकायत पर उसे 24 मई को उसके विवाह समारोह के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। इस युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि डॉ. गजभिए पिछले दो साल से शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण कर रहे थे और जब वह शादी के लिए कहती, तो वह टालमटोल कर देता था। जब युवती को पता चला कि वह किसी और लड़की से शादी कर रहा है, तो उसने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने धारा 366 एवं 376 के तहत डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। युवती ने पुलिस को बताया कि डॉक्टर से उसकी मुलाकात मई, 2011 में उस समय हुई थी, जब वह उसकी सहेली को देखने नागपुर आया थे। वहां डॉ. गजभिए ने उसका मोबाइल नंबर लिया और उसके बाद दोनों के बीच बातें होने लगीं। बाद में उसने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। शादी के प्रस्ताव के बाद वह अपने भाई और भाभी के साथ बालाघाट आई तथा डॉक्टर के परिजनों से मिली। युवती ने कहा कि शादी की बात तय होने के बाद भाई और भाभी तो लौट गए और वह बालाघाट में ही रुक गई। डॉक्टर ने इसके बाद उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और शीघ्र ही शादी करने का झांसा देता रहा।

कोई टिप्पणी नहीं: