बहुजन समाज पार्टी (बसपा) लोकसभा चुनाव से पहले ब्राह्मणों को रिझाने में जुटी हुई है। इसी क्रम में पार्टी का ब्राह्मण सम्मेलन भदोही में रविवार को होगा। पार्टी रणनीतिकारों का मानना है कि पार्टी प्रमुख मायावती का 'सोशल इंजीनियरिंग फार्मूला' उसे एक बार फिर प्रदेश में बेहतर स्थिति में ला सकता है। यही वजह है कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्र स्वयं ब्राह्मणों के बीच पार्टी की पैठ बनाने में लगे हुए हैं।
पार्टी सांसद ब्रजेश पाठक ने शनिवार को बताया कि पूरे प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में ब्राह्मण समाज भाईचारा संगठन द्वारा ब्राह्मण समाज की सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को भदोही जनपद के गुलाबधर मिश्रा इंटर कालेज के मैदान गोपीगंज में ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में मिश्र मुख्य अतिथि होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें