नवादा में दुष्कर्म पीड़िता ने की अस्पताल में आत्महत्या की कोशिश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 1 मई 2013

नवादा में दुष्कर्म पीड़िता ने की अस्पताल में आत्महत्या की कोशिश


बिहार के नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की पीड़िता ने अपने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि समय रहते पति ने उसे ऐसा करते देख लिया, जिससे उसे बचा लिया गया। पुलिस के अनुसार अकबरपुर के लेदहा गांव की रहने वाली पीड़िता के साथ अज्ञात दो लोगों ने 27 अप्रैल को दुष्कर्म किया था। पीड़िता के पति द्वारा मंगलवार को स्थानीय थाना में इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। 

अकबरपुर के थाना प्रभारी ललन प्रसाद सिंह ने बुधवार को बताया कि पीड़िता को आज मेडिकल जांच के लिए नवादा के सदर अस्पताल लाया गया था। इसी दौरान उसने अस्पताल में ही आत्महत्या करने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि दुष्कर्मियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: