रिजर्व बैंक प्लास्टिक का नोट जारी करेगा . - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 9 मई 2013

रिजर्व बैंक प्लास्टिक का नोट जारी करेगा .


रिजर्व बैंक के गवर्नर डी सुब्बाराव ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय बैंक परीक्षण के तौर पर जल्दी ही प्लास्टिक का नोट जारी करेगा। कागज के नोट के मुकाबले प्लास्टिक के नोट ज्यादा चलते हैं जिसके कारण रिजर्व बैंक यह कदम उठा रहा है।

कश्मीर विश्वविद्यालय के बिजनेस स्कूल के छात्रों के साथ बातचीत में सुब्बाराव ने कहा, ‘हम प्लास्टिक के नोटे लाने की कोशिश कर रहे हैं, हम इसे परीक्षण के तौर पर पेश करने पर विचार कर रहे हैं और अगर यह सफल होता है तो इसे पूरे देश में जारी किया जाएगा।’ उन्होंने जोर देकर कहा कि प्लास्टिक नोट पर्यावरण अनुकूल होते हैं क्योंकि कागज के नोट के मुकाबले ये ज्यादा चलते हैं। ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर में प्लास्टिक के नोट जारी किए गए हैं।

रिजर्व बैंक तथा सरकार ने 10 रुपये के एक अरब प्लास्टिक नोट जारी करने का निर्णय किया था। परीक्षण के तौर पर इन नोटों को कोच्चि, मैसूर, जयपुर, भुवनेश्वर तथा भुवनेश्वर में जारी किया जाना था।

कोई टिप्पणी नहीं: