राहुल ने झारखंड और ओडिशा का जायजा लिया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 मई 2013

राहुल ने झारखंड और ओडिशा का जायजा लिया

झारखंड में कांग्रेस की सरकार बनने की अटकलों के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को राज्य के नेताओं से राज्य के राजनीतिक माहौल का जायजा लिया। झारखंड में इस समय राष्ट्रपति शासन लागू है। कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि पार्टी का एक धड़ा राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के साथ सरकार बनाने के लिए उपाय तलाशे जाने के पक्ष में है। सूत्रों के अनुसार, राज्य में सरकार बनाने को लेकर हालांकि पार्टी में मतभिन्नता है और जल्द ही विधानसभा चुनाव की घोषणा की जा सकती है।

हाल ही में झारखंड के कांग्रेसी विधायकों ने दिल्ली में इसी मुद्दे को लेकर पार्टी नेताओं से मुलाकात की थी। झारखंड में इसी वर्ष जनवरी में राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था, जो जुलाई में समाप्त होने जा रहा है। राहुल ने राज्य के नेताओं को पार्टी की शक्ति बढ़ाने के निर्देश दिए तथा अगले तीन महीने के लिए राजनीतिक सक्रियता से जुड़े लक्ष्य सामने रखे। 

राहुल ने ओडिशा में भी पार्टी की संभावनाओं का जायजा लिया। हाल ही में जयदेव जेना को राज्य का कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक जेना ने राहुल के समक्ष राजनीतिक क्रियाकलापों का एक खाका रखा तथा पार्टी सदस्यता बढ़ाने तथा राज्य सरकार के खिलाफ कुशासन और भ्रष्टाचार को लेकर एक अभियान के बारे में भी बताया। सूत्रों ने बताया कि राहुल ने योजनाओं के प्रति अपनी सहमति व्यक्त की।

कोई टिप्पणी नहीं: