बुधवार 1 मई को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्य में चुनावी रैली की. राहुल कर्नाटक के हासन पहुंचे और बीजेपी पर जमकर निसाना साधा. राहुल ने कहा कि बीजेपी ने कर्नाटक को माफियाओं के हाथों गिरवी रख दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रदेश को खनन कारोबारी रेड्डी बंधुओं के हाथों बेच दिया है. राज्य में बदले हालात के बीच राहुल ने युवाओं से राजनीति में आने की बात की. राज्य में पांच मई को चुनाव होने वाले हैं.
चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान के तीसरे चरण में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने राज्य में सत्ता में आने के लिए रेड्डी बंधुओं जी जनार्दन और जी करूणाकर को तैयार किया. कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, ‘‘भाजपा के लोग भ्रष्टाचार के बारे में बात करते हैं. कल ही संसद में उन्होंने भ्रष्टाचार के बारे में बोला. लेकिन वे कर्नाटक के बारे में कुछ नहीं कहेंगे. वे इस बारे में नहीं बात करेंगे कि एक मुख्यमंत्री को जेल जाना पड़ा. वे रेड्डी बंधुओं के बारे में कुछ नहीं कहेंगे जिनके हाथों उन्होंने पूरे राज्य को बेच दिया.. वे भ्रष्टाचार की बात करते हैं.’’
राहुल ने कहा कि बीजेपी वह पार्टी है जिसने भ्रष्टाचार का विश्व कप जीता है. लोक सभा में विपक्ष की नेता के ऊपर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज को कर्नाटक में भ्रष्टाचार नहीं दिखता है.
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें