गीतकार एवं लेखक गुलज़ार असम विश्वविद्यालय के नए कुलाधिपति नियुक्त किए गए हैं। पद्मभूषण पुरस्कार विजेता 78 वर्षीय गुलजार का नाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर ‘कुलाधिपति’ के तौर पर होने के अलावा उनकी नियुक्ति चर्चा में है।
गुलज़ार के सचिव ने पुष्टि करते हुए कहा कि हां, यह सच है। वह असम विश्वविद्यालय के नए कुलाधिपति होंगे। हमें तीन-चार दिन पहले विश्वविद्यालय से इस संबंध में सूचना मिली है।
पांच दशक से ज्यादा के लंबे करियर में गुलज़ार ने ‘राह पे रहते हैं,’ ‘दो दीवाने शहर में’, ‘हजार राहें मुड़ के देखीं,’ ‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’ और ‘मेरा कुछ सामान लौटा दो’ जैसे कई खूबसूरत नग्मे संगीत प्रेमियों को दिए हैं।
गुलज़ार ने मौजूदा दौर के साथ कदम ताल करते हुए ‘कजरा रे’ जैसे गाने तो लिखे ही हैं। उन्होंने ‘अंगूर’, ‘माचिस’ और ‘हू तू तू’ जैसी कई फिल्मों के लिए पटकथा, संवाद और कहानी भी लिखी है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें