सिब्बल ने कानून मंत्री का अतिरिक्त कार्यभार संभाला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 13 मई 2013

सिब्बल ने कानून मंत्री का अतिरिक्त कार्यभार संभाला


केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल ने सोमवार को केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया। कार्यभार संभालने के बाद सिब्बल ने संवाददाताओं से कहा, "मैं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी। ऐसे में जबकि अगले एक साल में आम चुनाव होना है, मैं अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह बेहतर तरीके से करूंगा।"

कानून एवं न्याय मंत्री का पद अश्विनी कुमार के इस्तीफे के बाद रिक्त हुआ था। उन्होंने कोयला ब्लॉक आवंटन में अनियमितता की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की रिपोर्ट में हस्तक्षेप को लेकर पैदा हुए विवाद के बाद शुक्रवार को मंत्री पद से इस्तीफा दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं: