मध्य प्रदेश में 1754 दूल्हों की निकली बारात - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 13 मई 2013

मध्य प्रदेश में 1754 दूल्हों की निकली बारात


मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के सिरोंज कस्बे में एक बारात का नजारा निराला था। यह बारात एक-दो दूल्हों की नहीं, बल्कि 1,754 दूल्हों की थी। इन नवविवाहित जोड़ों को उपहार में रंगीन टीवी और मोबाइल फोन भी दिए गए। 

राज्य में संचालित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत रविवार को शासकीय लालबहादुर शास्त्री महाविद्यालय, सिरोंज में सामूहिक विवाह सम्मेलन में 1,754 कन्याओं का विवाह हुआ। एक ही स्थान पर 1,754 जोड़ों के सामूहिक विवाह का प्रदेश में नया रिकार्ड बना। विवाह सम्मेलन में 150 पंडितों ने विधि-विधान से सभी वर-वधु का विवाह संस्कार कराया। राज्य जनसंपर्क मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने नव-दम्पतियों को उपहार एवं आर्शीवाद दिया।

विवाह समारोह के दौरान करीब 90 ट्रैक्टर-ट्राली पर 1,754 दूल्हों की बारात एक साथ निकाली गई। इस बारात के स्वागत के लिए नगर के मुख्य मागोर्ं को तोरण द्वारों एवं पुष्पों से सजाया गया था। बारात का जगह-जगह विभिन्न संस्थाओं एवं समाजसेवियों द्वारा स्वागत किया गया। 

परिणय सूत्र में बंधे जोड़ों को उपहार में रंगीन टीवी और सिम के साथ कैमरायुक्त मोबाइल भी दिए गए। इन सभी मोबाइल में जनसंपर्क मंत्री का नम्बर दर्ज है, ताकि किसी भी तरह की समस्या आने पर वर-वधु मंत्री से सीधे बात कर सकेंगे। संस्कृति मंत्री ने नव-दम्पत्तियों को रामचरित मानस भेंट की।

कोई टिप्पणी नहीं: